मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news rashtra uday party s demonstration on the issue of ahilyabai holkar s statue being damaged demand for installation of the statue in sonbhadra

Sonbhadra News: अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति क्षतिग्रस्त प्रकरण पर राष्ट्र उदय पार्टी का प्रदर्शन, सोनभद्र में प्रतिमा स्थापना की मांग.

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर न्याय की देवी पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में राष्ट्र उदय पार्टी ने शनिवार को सोनभद्र कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमाकांत धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए मूर्ति को सम्मानजनक स्थान पर पुनः स्थापित करने की मांग की।

sonbhadra

7:18 PM, Feb 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति क्षतिग्रस्त प्रकरण पर राष्ट्र उदय पार्टी का प्रदर्शन, सोनभद्र में प्रतिमा स्थापना की मांग.
logo

पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे समाज की भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय बताया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर न्याय की देवी पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में राष्ट्र उदय पार्टी ने शनिवार को सोनभद्र कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमाकांत धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए मूर्ति को सम्मानजनक स्थान पर पुनः स्थापित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि मणिकर्णिका घाट पर चौड़ीकरण परियोजना के दौरान अहिल्याबाई होल्कर समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित किया गया, जो समाज की आस्था और इतिहास पर आघात है। पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे समाज की भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय बताया। ज्ञापन में सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखी गई- पहली, मणिकर्णिका घाट पर खंडित की गई अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा व अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को सम्मानजनक स्थान पर पुनः स्थापित किया जाए। दूसरी, इस मुद्दे पर शांतिपूर्ण विरोध कर रहे लोगों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। तीसरी, सोनभद्र जिला मुख्यालय स्थित जिला न्यायालय और कलेक्ट्रेट गेट पर न्याय की देवी अहिल्याबाई होल्कर की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए। राष्ट्र उदय पार्टी ने कहा कि वह अहिल्याबाई होल्कर के विचारों से प्रेरित होकर एकता, भाईचारा और समानता के लिए संघर्ष जारी रखेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.