Sonbhadra News: बभनी के 11 स्थानों पर रावण वध का मंचन, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा क्षेत्र.
बभनी क्षेत्र के सहगोड़ा गांव में नवयुवक रामलीला कमेटी असनहर की ओर से रावण वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध के बाद रावण का अंत हुआ और उसके पुतले का दहन किया गया। सहगोड़ा, असनहर, बभनी समेत 11 स्थानों पर हुए आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए।
sonbhadra
7:24 PM, Oct 20, 2026
Share:


रामलीला के दौरान रावण दहन का दृश्य, श्रीराम की लीला और जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तिमय हुआ माहौल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के सहगोड़ा गांव में नवयुवक रामलीला कमेटी असनहर के कलाकारों ओर से आयोजित रामलीला में मंगलवार को रावण वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण वध और पुतला दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु जुटे। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रामलीला के मंचन में कुंभकर्ण, मेघनाद और अहिरावण जैसे प्रमुख योद्धाओं के वध के बाद लंका की सेना कमजोर पड़ गई। इसके बाद रावण ने स्वयं युद्धभूमि में उतरने का निर्णय लिया। कथा के अनुसार, रावण के पुत्र नारांतक ने भी अपनी सेना के साथ राम-लक्ष्मण से भीषण युद्ध किया। वरदान प्राप्त होने के कारण उसे पराजित करना कठिन था, लेकिन अंततः श्रीराम की सेना के दधिबल ने उसका वध कर दिया। नारांतक के मारे जाने के बाद रावण क्रोधित हो उठा और अपनी सेना के साथ श्रीराम की सेना पर आक्रमण कर दिया। रणभूमि में श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ। रावण ने अपनी शक्ति और तपस्या से प्राप्त अस्त्रों का प्रयोग किया, लेकिन श्रीराम के सामने उसकी एक न चली। अंत में विभीषण ने रावण की नाभि में अमृत होने का रहस्य बताया। इसके बाद श्रीराम ने उसकी नाभि पर बाण चलाया, जिससे रावण का अंत हो गया। रावण वध के साथ ही अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। बभनी क्षेत्र के सहगोड़ा, असनहर, बभनी, चपकी, चौना, करकच्छी सहित कुल 11 स्थानों पर रावण वध की लीला का मंचन कर पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट पवन दुबे, रमाशंकर तिवारी, प्रदीप शुक्ला, उमेश कुमार कुशवाहा, राधेश्याम शर्मा, दिनेश कुशवाहा, अमर देव पांडेय, नंदलाल पांडेय, रत्नेश कुशवाहा और संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।



