मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ravi prakash chaubey the founder president of guptkashi seva trust was honored

Sonbhadra News: गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे को किया गया सम्मानित.

पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने वाले गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने सम्मानित किया। प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए उन्होंने गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की स्थापना की।

sonbhadra

8:09 PM, Aug 22, 2025

Share:

Sonbhadra News: गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे को किया गया सम्मानित.
logo

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे रवि प्रकाश चौबे को सम्मानित करते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी रवि प्रकाश चौबे को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लगातार 11 वर्षों से गुप्तकाशी दर्शन यात्रा को सकुशल संपन्न कराने एवं प्रकृति-पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे अद्वितीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।इस अवसर पर यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति त्रिपाठी, राकेश देव पांडेय, प्रकाश देव पांडेय, एवं पार्थ सारथी किरीट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बता दें कि रवि प्रकाश चौबे विगत 35 वर्षों से समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए उन्होंने गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की स्थापना की। ट्रस्ट के माध्यम से हर वर्ष आयोजित होने वाली गुप्तकाशी दर्शन यात्रा एक सप्तदिवसीय भव्य यात्रा है, जिसमें न केवल सोनभद्र जनपद बल्कि झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से भी सैकड़ों साधु-संत व श्रद्धालु शामिल होते हैं।

विज्ञापन

Img

यह यात्रा मां विंध्यवासिनी के दर्शन से प्रारंभ होकर बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में पूर्ण होती है। रवि चौबे जी ने समाज में पर्यावरण जागरूकता की अनूठी मुहिम भी छेड़ी है। वे पेड़ों को बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं तथा पेड़ों पर रक्षा सूत्र बाँधकर उन्हें काटने से रोकने और संरक्षण का संकल्प दिलवाते हैं। इसके साथ ही वे प्राकृतिक चिकित्सा एवं धुपन चिकित्सा जैसी भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से आमजन को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उनके इन समर्पित प्रयासों से प्रेरित होकर पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि “ रवि प्रकाश चौबे जैसे समाजसेवी ही आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनका योगदान गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के साथ-साथ पूरे समाज को नई दिशा देने वाला है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.