मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ravi singh of sonbhadra will show india s strength in romania dm sp leaves with best wishes

Sonbhadra News: रोमानिया में भारत का दम दिखाएंगे सोनभद्र के रवि सिंह, डीएम-एसपी ने शुभकामनाओं के साथ किया रवाना.

रेणुकूट निवासी रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिण्डालको इंडस्ट्रीज में कार्यरत रवि आगामी 8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता 20 से 24 मई तक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित होगी। रोमानिया रवाना होने से पहले जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

sonbhadra

5:08 PM, May 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: रोमानिया में भारत का दम दिखाएंगे सोनभद्र के रवि सिंह, डीएम-एसपी ने शुभकामनाओं के साथ किया रवाना.
logo

रवि को डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने दी शुभकामनाएं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

जनपद सोनभद्र के रेणुकूट निवासी रवि सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले, उत्तर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है। रवि सिंह आगामी 8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 20 मई से 24 मई 2026 तक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट स्थित कॉम्प्लेक्स स्पोर्टिफ “सैले पॉलीवैलेंटे डायनामो” में आयोजित होगी, जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रवि सिंह स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह के पुत्र हैं और वर्तमान में हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जेनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। नौकरी के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। खास बात यह है कि रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन

Img

रोमानिया रवाना होने से पहले सोमवार को सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रवि सिंह को शुभकामनाएं देकर सम्मानपूर्वक रवाना किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने उनकी उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए विश्व प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की। रवि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और सहयोगियों को दिया। उन्होंने विशेष रूप से क्वान की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों और उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन के महासचिव अमित कुमार सिंह सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया, जिनके मार्गदर्शन और समर्थन से उन्हें यह अवसर मिला। रवि सिंह ने कहा कि देश के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा गर्व है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि वह पूरी मेहनत और समर्पण के साथ विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे। रवि सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। रेणुकूट सहित पूरे सोनभद्र जिले में खुशी का माहौल है और सभी को उम्मीद है कि रवि सिंह विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन करेंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.