Sonbhadra News: कोन कस्बा में बारिश से गिरा कच्चा मकान, परिवार हुआ बेघर.
कोन कस्बा में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान धराशायी हो गया। गृह स्वामियों ने जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मदद की गुहार लगाई है।
sonbhadra
6:35 PM, Sep 17, 2025
Share:


गरीब पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से लगाई मदद की गुहार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: राजन जायसवाल, कोन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
नवसृजित विकास खंड कोन अंतर्गत कोन कस्बा में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान धराशायी हो गया। घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे की है। मकान के मालिक कन्हाई पुत्र उदय बहादुर सहित उनका परिवार घटना के समय घर में सो रहे थे। घटना की बाबत उदय बहादुर ने बताया कि रात में अचानक दीवार गिरने की आवाज आई। आवाज सुनते ही परिवार के सभी सदस्य चारपाई से उठकर बाहर भाग निकले। कुछ ही देर में मकान गिरकर धारासाई हो गया। वही मकान मालिक कन्हाई ने बताया कि वे गरीबी के कारण कच्चे मकान में रह रहे थे। अब वे बेघर हो गए हैं, जिसकी सूचना स्थानीय लेखपाल को दे दी गई है। गृह स्वामियों ने जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मदद की गुहार लगाई है।



