ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news regional law officers and accountants accused of illegal extortion in babhni sdm assured to investigate and take action

Sonbhadra News: बभनी में क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल पर अवैध वसूली का आरोप, एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा.

बभनी क्षेत्र में जमीन के सीमांकन के नाम पर 25 हजार रुपये मांगने का आरोप सामने आया है। अरझट गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बातचीत के बाद 10 हजार रुपये देने पर सीमांकन का कार्य पूरा किया गया। मामले से संबंधित लेखपाल का रुपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया गया है।

sonbhadra

2:09 PM, Oct 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल पर अवैध वसूली का आरोप, एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा.
logo

बभनी में सीमांकन के नाम पर कथित वसूली का मामला, वायरल वीडियो और मुख्यमंत्री को भेजा गया शिकायती पत्र चर्चा में।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी क्षेत्र में जमीन के सीमांकन के नाम पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से 25 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मामले में क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने लेखपाल का रुपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया है। मामले को लेकर निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र के अनुसार, अरझट गांव, पोस्ट सेंन्दूर, तहसील दुद्धी निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 716/717, देवरीहवां में जमीन का सीमांकन कराने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो ने कथित तौर पर 25 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि बातचीत के बाद 10 हजार रुपये देने पर सीमांकन का कार्य पूरा किया गया। लक्ष्मी प्रसाद के मुताबिक, उन्होंने 21 जुलाई 2026 को जमीन के सीमांकन के लिए उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद एसडीएम ने राजस्व टीम गठित कर सीमांकन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कथित रूप से रुपये मांगे जाने से वह आहत हैं। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि मामले से संबंधित वीडियो साक्ष्य उनके पास उपलब्ध हैं और रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपों की सत्यता सामने लाने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी सोनभद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष और उपजिलाधिकारी को भी भेजे जाने का उल्लेख किया गया है। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया भरोसा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। शिकायतकर्ता को बयान दर्ज कराने के लिए कार्यालय बुलाया जा रहा है। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है। अब निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.