ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news relief in distribution of fertilizers to farmers affected by consolidation dm issued instructions

Sonbhadra News: चकबंदी प्रभावित किसानों को उर्वरक वितरण में राहत, डीएम ने जारी किए निर्देश.

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चकबंदी और सर्वे प्रभावित गांवों के किसानों को उर्वरक वितरण में राहत देते हुए कहा है कि प्रमाणित खतौनी और आधार कार्ड के आधार पर सहकारी समितियों एवं अधिकृत केंद्रों से डीएपी और यूरिया प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से समय रहते आवश्यक दस्तावेज पूरे करने की अपील की।

sonbhadra

6:25 PM, Jul 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: चकबंदी प्रभावित किसानों को उर्वरक वितरण में राहत, डीएम ने जारी किए निर्देश.
logo

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किसानों से समय पर उर्वरक एवं कृषि योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के किसान बंधुओं से अपील करते हुए कहा है कि शासन के निर्देशानुसार मई 2026 से उर्वरक वितरण, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद तथा कृषि विभाग की सभी लाभार्थीपरक योजनाओं में किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) एवं फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिन राजस्व गांवों में चकबंदी अथवा सर्वे कार्य के कारण किसानों की फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है, ऐसे सहकारी समिति के सदस्य किसान संबंधित लेखपाल से प्रमाणित खतौनी और आधार कार्ड के साथ निकटतम सहकारी समिति अथवा उर्वरक बिक्री केंद्र से निर्धारित मानक के अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रति हेक्टेयर अधिकतम पांच बैग डीएपी और सात बैग यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, लेकिन उसमें अंश निर्धारण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वे प्रमाणित खतौनी, फार्मर आईडी और आधार कार्ड प्रस्तुत कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है और वे सहकारी समिति के सदस्य भी नहीं हैं, वे शासन के निर्देशों के अनुसार निजी क्षेत्र के अधिकृत उर्वरक बिक्री केंद्रों से नियमानुसार उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे समय रहते अपने आवश्यक दस्तावेज पूरे कर लें, ताकि उर्वरक वितरण और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के प्राप्त किया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.