ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news relief to 120 families affected by rain near duddichua project administration ncl teams gathered on war footing

Sonbhadra News: दुद्धीचुआ परियोजना के पास बारिश से प्रभावित 120 परिवारों को राहत, प्रशासन-एनसीएल की टीमें युद्धस्तर पर जुटीं.

दुद्धीचुआ परियोजना के समीप भारी बारिश से प्रभावित करीब 120 परिवारों को जिला प्रशासन और एनसीएल की ओर से राहत पहुंचाई जा रही है। प्रभावित परिवारों को दो समय पका भोजन और फूड पैकेट नियमित रूप से वितरित किए जा रहे हैं। राहत शिविर में भंडारे के जरिए भोजन और आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। JCB से रास्तों और आवासीय परिसरों से मलबा, मिट्टी व कीचड़ हटाने के साथ जलनिकासी का काम जारी है।

sonbhadra

7:30 PM, Aug 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुद्धीचुआ परियोजना के पास बारिश से प्रभावित 120 परिवारों को राहत, प्रशासन-एनसीएल की टीमें युद्धस्तर पर जुटीं.
logo

जिले में हुई भारी बारिश के कारण दुद्धीचुआ परियोजना के समीपवर्ती रिहायशी क्षेत्र में अचानक बड़ी मात्रा में पानी आने से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने राहत एवं सहायता कार्य तेज कर दिया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में प्रशासन और एनसीएल की टीमें मौके पर लगातार सक्रिय हैं। प्रभावित परिवारों को भोजन, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भारी बारिश के बाद दुद्धीचुआ परियोजना के आसपास कई आवासीय परिसरों और रास्तों में पानी के साथ मिट्टी, मलबा और कीचड़ जमा हो गया था। स्थिति की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एनसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीमों ने राहत कार्य शुरू कराया। प्रभावित क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था करने के साथ जेसीबी मशीनों की मदद से रास्तों, आवासीय परिसरों और आसपास के इलाकों से मलबा एवं कीचड़ हटाने का काम लगातार जारी है। 120 परिवारों तक पहुंच रही राहत प्रशासन ने प्रभावित करीब 120 परिवारों की जरूरतों को प्राथमिकता पर लेते हुए भोजन और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की है। प्रभावित परिवारों को दो समय पका हुआ भोजन और फूड पैकेट नियमित रूप से वितरित किए जा रहे हैं। राहत कार्यों की निगरानी के लिए प्रशासन और एनसीएल की टीमें मौके पर मौजूद हैं, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक समय से सहायता पहुंच सके। राहत शिविर में भंडारे की व्यवस्था प्रभावित परिवारों और जरूरतमंद लोगों को तत्काल राहत देने के लिए क्षेत्र में राहत शिविर स्थापित किया गया है। यहां भंडारे के माध्यम से भोजन और आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन की निगरानी में राहत व्यवस्था संचालित की जा रही है, जिससे प्रभावित लोगों को भोजन और जरूरी सामान के लिए परेशानी न हो। राजस्व टीम ने किया नुकसान का सर्वे घटना की जानकारी मिलने के बाद उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह और राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और बारिश व पानी से हुए नुकसान का आकलन किया। तैयार रिपोर्ट के आधार पर पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि बारिश से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय से राहत और आवश्यक सहायता पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन और एनसीएल की टीमें जलनिकासी, सफाई, मलबा हटाने और राहत सामग्री वितरण का कार्य लगातार कर रही हैं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

जिले में हुई भारी बारिश के कारण दुद्धीचुआ परियोजना के समीपवर्ती रिहायशी क्षेत्र में अचानक बड़ी मात्रा में पानी आने से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने राहत एवं सहायता कार्य तेज कर दिया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में प्रशासन और एनसीएल की टीमें मौके पर लगातार सक्रिय हैं। प्रभावित परिवारों को भोजन, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भारी बारिश के बाद दुद्धीचुआ परियोजना के आसपास कई आवासीय परिसरों और रास्तों में पानी के साथ मिट्टी, मलबा और कीचड़ जमा हो गया था। स्थिति की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एनसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीमों ने राहत कार्य शुरू कराया। प्रभावित क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था करने के साथ जेसीबी मशीनों की मदद से रास्तों, आवासीय परिसरों और आसपास के इलाकों से मलबा एवं कीचड़ हटाने का काम लगातार जारी है। 120 परिवारों तक पहुंच रही राहत। प्रशासन ने प्रभावित करीब 120 परिवारों की जरूरतों को प्राथमिकता पर लेते हुए भोजन और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की है। प्रभावित परिवारों को दो समय पका हुआ भोजन और फूड पैकेट नियमित रूप से वितरित किए जा रहे हैं। राहत कार्यों की निगरानी के लिए प्रशासन और एनसीएल की टीमें मौके पर मौजूद हैं, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक समय से सहायता पहुंच सके। प्रभावित परिवारों और जरूरतमंद लोगों को तत्काल राहत देने के लिए क्षेत्र में राहत शिविर स्थापित किया गया है। यहां भंडारे के माध्यम से भोजन और आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन की निगरानी में राहत व्यवस्था संचालित की जा रही है, जिससे प्रभावित लोगों को भोजन और जरूरी सामान के लिए परेशानी न हो। घटना की जानकारी मिलने के बाद उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह और राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और बारिश व पानी से हुए नुकसान का आकलन किया। तैयार रिपोर्ट के आधार पर पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि बारिश से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय से राहत और आवश्यक सहायता पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन और एनसीएल की टीमें जलनिकासी, सफाई, मलबा हटाने और राहत सामग्री वितरण का कार्य लगातार कर रही हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.