क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news remains of skull found hanging from a tree in the forest created panic in the area

Sonbhadra News: जंगल में पेड़ से लटकता मिला खोपड़ी का अवशेष, क्षेत्र में मचा हड़कंप.

चोपन थाना क्षेत्र में एक गुमशुदा किशोर का सड़ा-गला सिर जंगल में पेड़ से लटकता हुआ मिला। यह अवशेष कोटा गांव के पतगडी क्षेत्र के जंगल में एक तेंदू के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को कब्जे में लिया और उसकी पहचान लगभग 16 वर्षीय मंगल प्रसाद के रूप में की।

sonbhadra

7:47 PM, Feb 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: जंगल में पेड़ से लटकता मिला खोपड़ी का अवशेष, क्षेत्र में मचा हड़कंप.
logo

पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र में एक गुमशुदा किशोर का सड़ा-गला सिर जंगल में पेड़ से लटकता मिला। यह अवशेष कोटा गांव के पतगडी क्षेत्र के जंगल में तेंदू के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को कब्जे में लिया और उसकी पहचान मंगल प्रसाद (लगभग 16 वर्ष) के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग से लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर स्थित कोटा ग्राम पंचायत के टोला पतगडी के जंगल में ग्रामीणों ने यह संदिग्ध अवशेष देखा। किशोर का सिर धड़ से अलग था और शरीर का शेष हिस्सा जंगली जानवरों द्वारा खा लिया गया था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना चोपन पुलिस को दी। मृतक की पहचान जवारीडांड कोटा निवासी राम बिलास के पुत्र मंगल प्रसाद के रूप में उसके बड़े भाई रवि ने की। रवि ने बताया कि मंगल 19 जनवरी 2026 को घर से नाराज होकर चला गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो चोपन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलते ही चोपन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र अपनी टीम और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक किशोर के सिर और कपड़ों के अवशेषों को कब्जे में लिया। आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए इन अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव लगभग बीस से पच्चीस दिन पुराना प्रतीत होता है, जिसके कारण जंगली जानवरों ने शरीर के अधिकांश हिस्से को खा लिया है। घटनास्थल से केवल सिर, कपड़े और कुछ दूरी पर हड्डियां मिली हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक के बड़े भाई ने बताया बॉडी का सर और कपड़ा मिला है, बड़े भाई ने हत्या का शक जताया है। मृतक के भाई ने बताया मंगल प्रसाद प्राथमिक विद्यालय पथगड़ी में कक्षा 8 का छात्र था, छोटा भाई होने की वजह से स्कूल न जाने की वजह पूछी गई थी। भाई ने बताया बस इतनी सी बात थी अब इसको नाराज समझिए या कुछ और समझिए, उसके दोस्त कई थे। भाई ने बताया अवशेषों को सबसे पहले एक चरवाहे ने देखा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। किशोर की पहचान उसके कपड़ों और स्कूल बेल्ट के आधार पर हुई. जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य, जिनमें बड़े पापा और चाचा शामिल थे, घटनास्थल पर पहुंचे। मंगल प्रसाद की गुमशुदगी की रिपोर्ट 26 जनवरी को दर्ज कराई गई थी। उसके भाई ने बताया कि मंगल आमतौर पर शाम 5 बजे तक घर लौट आता था और घर पर ही रहता था। परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं, जो माता-पिता के साथ रहते हैं। गुमशुदगी के बाद परिवार ने उसकी तलाश में काफी कोशिश की थी। उनका घर घटनास्थल घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.