Sonbhadra News: रेणुकूट की बेटी स्नेहा सिंह को “स्टेट चैंपियन ऑफ यंग कम्युनिटी चेंज अवॉर्ड” से नवाज़ा गया.
रेणुकूट की बेटी स्नेहा सिंह को स्टेट चैंपियन ऑफ यंग कम्युनिटी चेंज अवॉर्ड एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। स्नेहा को इस अवसर पर ₹10,000 की नकद राशि भी दी गई। इस समारोह में देश-विदेश से आए करीब 1300 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
sonbhadra
7:38 PM, Sep 26, 2025
Share:


स्नेहा ने कहा पुरस्कार पाकर मैं बेहद गौरवान्वित हूं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: प्रमोद कुमार, रेणुकूट।
सोनभद्र।
राष्ट्रीय सामाजिक संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के सिल्वर जुबली समारोह में रेणुकूट की बेटी स्नेहा सिंह को स्टेट चैंपियन ऑफ यंग कम्युनिटी चेंज अवॉर्ड एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड द्वारा भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 21 से 24 सितंबर 2025 के बीच आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। स्नेहा को इस अवसर पर ₹10,000 की नकद राशि भी दी गई। इस समारोह में देश-विदेश से आए करीब 1300 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। स्नेहा सिंह, रेणुकूट हिंडाल्को स्मेल्टर प्लांट (पॉटरूम लाइन-11) के डिप्टी मैनेजर अरुण कुमार सिंह की पुत्री हैं। वर्तमान में वे डीएवी पब्लिक स्कूल, ओबरा में खेल प्रशिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा वे सोनभद्र की जिला संगठन आयुक्त (गाइड) हैं।स्काउट-गाइड क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, नियमित रक्तदाता, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो स्वर्ण पदक विजेता, राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी की भूमिका भी निभाती है।
विज्ञापन
सम्मान प्राप्त करने के बाद स्नेहा सिंह ने कहा- भारत का हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और समाज के लिए कार्य करे। एक-दूसरे की मदद करके ही हम देश को आगे बढ़ा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद बेहद जरूरी है, चाहे किसी भी रूप में हो। यह पुरस्कार पाकर मैं बेहद गौरवान्वित हूं और चाहती हूं कि हमारे जनपद और प्रदेश की बेटियां भी मेहनत करके अपने लक्ष्य हासिल करें। "उन्होंने विशेष रूप से निफा स्टेट प्रेसिडेंट दिलीप कुमार दुबे को मार्गदर्शन और प्रेरणा के लिए धन्यवाद दिया''। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और आयोजन कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रख्यात लेखक व मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड के वाइस प्रेसिडेंट संजय पंजवानी इंडो-रशियन कल्चरल सोसायटी के प्रेसिडेंट मंगलम दुबे,और जापान, इंग्लैंड, मॉरीशस से आए विशेष अतिथि शामिल रहे। सोनभद्र की स्नेहा सिंह को समाज सेवा और रक्तदान के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड द्वारा यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। स्नेहा की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में हर्ष की लहर है। डीएवी स्कूल की प्रधानाचार्या प्रतिभा जौहरी समस्त विद्यालय परिवार, भारत स्काउट गाइड संस्था के पदाधिकारी और जिले के सभी लोगों ने उन्हें व उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी।
