Sonbhadra News: सिंदुरिया में गणतंत्र दिवस की दिखी धूम, बच्चों ने सांस्कृतिक और योगा कार्यक्रम प्रस्तुत किए, अभिभावकों ने सराहा.
ग्राम पंचायत सिंदुरिया में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में हुआ, जहां ग्राम प्रधान राम नगीना, पूर्व ग्राम प्रधान राम नारायण पांडेय और सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया।
sonbhadra
9:22 PM, Jan 26, 2026
Share:


26 जनवरी का दिन हमें संविधान की शक्ति, समानता, न्याय और लोकतंत्र के मूल्यों की याद दिलाता है- रामनारायण पांडेय
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सिंदुरिया में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में हुआ, जहां ग्राम प्रधान राम नगीना, पूर्व ग्राम प्रधान राम नारायण पांडेय और सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व ग्राम प्रधान राम नारायण पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन हमें संविधान की शक्ति, समानता, न्याय और लोकतंत्र के मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने और एक सशक्त, समावेशी भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि हमें केवल आज ही नहीं, बल्कि हर दिन संविधान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने नफरत छोड़कर प्रेम और इंसानियत को अपनाने पर जोर दिया, जिसे उन्होंने सच्ची देशभक्ति और सम्मान बताया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक और योगा कार्यक्रमों की अभिभावकों ने खूब सराहना की। समारोह में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया की अध्यापिका नीतू सिंह और संध्या सिंह, प्राथमिक विद्यालय दड़ार की प्रधानाध्यापिका ज्योति सिंह, रसोइया शिवकुमारी और वलबनती सहित कई अभिभावक एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



