Sonbhadra News: डीएवी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस.
डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में बड़े हीं हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य राजकुमार को बच्चों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
sonbhadra
5:03 PM, Jan 26, 2026
Share:


एनसीसी कैडेट्स ने सलामी देते हुए आगवानी की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में बड़े हीं हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य राजकुमार को बच्चों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें सलामी देते हुए आगवानी की। प्राचार्य ने सर्वप्रथम विद्यालय के प्रार्थना सभागार में स्थित गांधी जी की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात प्राचार्य ने झंडोत्तोलन किया। राष्ट्रगान के पश्चात रितांशु गुप्ता, हर्षित पांडे एवं शिवम ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण दिया। उसके बाद प्राचार्य राजकुमार ने सभा को संबोधित करते हुए देश के सच्चे सपूत बनने पर बल देते हुए देश प्रथम का संदेश दिया। संगीत शिक्षिका आकृति पांडे ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन किया। उसके बाद उपस्थित सभी बच्चों एवं अभिभावकों में मिठाई वितरित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं का छात्र ध्रुव ने किया। अंत में डॉ आर के झा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में विजय तिवारी, डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, जय सिंह, एस पी तिवारी, रंजना सिंह, समता सिंह, शगुफ्ता शबनम, बबिता कन्नौजिया के साथ पूरा विद्यालय परिवार शामिल रहा।



