ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/sonbhadra news residents disturbed from the dilapidated link of link road performed 04082025 yp05Ui

Sonbhadra News: लिंक रोड की जर्जर स्थित से रहवासी परेशान, किया प्रदर्शन.

Sonbhadra News: लिंक रोड की जर्जर स्थित से रहवासी परेशान, किया प्रदर्शन.

12:00 AM, Jul 3, 2025

Share:

Sonbhadra News: लिंक रोड की जर्जर स्थित से रहवासी परेशान, किया प्रदर्शन.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

विकास खंड रॉबर्ट्सगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेहुआं में शिव मंदिर से नहर पुल तक मेन रोड पर जाने वाली लिंक रोड जर्जर और छतिग्रस्त हो गई है। घर से विद्यालय जाने वाले नौनिहाल बच्चों को खराब रोड पर हुए कीचड़ से होकर विद्यालय आए दिन जाना पड़ता है। गांव के बाहर विद्यालय बना हुआ है छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चो को पठन-पाठन के लिए बारिश होने पर खराब रोड से बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते है। ग्रामीणो के घर-परिवार में अप्रिय घटना होने पर एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुंच पाती है।

विज्ञापन

ग्रामीणो में चिन्ता का विषय बना हुआ है कि ग्रामीण बार-बार जिला प्रशासन को रोड मरम्मत कराने को लेकर गुहार लगा चुके है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। यहां तक की ग्रामीण महिलाओ को बाज़ार करने चार से पांच किलोमीटर दूर दुसरे गांव से घुमकर जाना पड़ता है। ग्रामीणो ने कहा सरकार जिरोटोलरेंस की बात करती है लाखों रुपये खर्च कर के गांव-गांव सुन्दर रोड बनाने की दावा करती है। लेकिन जिला प्रशासन अधिकारी सरकार के धन को बंदरबांट करने में लगे हुए है। ग्रामीणो का कहना है कि जल्द ही रोड मरम्मत नहीं हुआ तो आगे हमलोग जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.