मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news review of development works in disha meeting mp chhotalal kharwar strict

Sonbhadra News: दिशा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सांसद छोटेलाल खरवार सख्त.

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सांसद छोटेलाल खरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

sonbhadra

8:07 PM, Mar 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: दिशा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सांसद छोटेलाल खरवार सख्त.
logo

सांसद ने अधिकारियों से सरकार से मिलने वाली धनराशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ करने का दिया निर्देश।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सांसद छोटेलाल खरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सांसद छोटेलाल खरवार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार से मिलने वाली धनराशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए और योजनाओं का लाभ किसानों व आम जनता तक सही तरीके से पहुंचे। उन्होंने सभी विभागों से वर्षभर में प्राप्त बजट, खर्च और किए गए कार्यों का पूरा विवरण एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में पटवध से बसुहारी तक 61 किलोमीटर सड़क निर्माण में हो रही देरी पर सांसद ने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन व एनओसी प्रक्रिया के कारण कार्य रुका हुआ है, जिसे एक महीने के भीतर पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा हर घर नल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत न होने के मुद्दे पर भी सांसद ने नाराजगी जताते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिए। लोढ़ी टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को देखते हुए ट्रकों और अन्य वाहनों के लिए अलग लेन बनाने का सुझाव दिया गया। बैठक में अनपरा के 100 बेड अस्पताल के संचालन, नगवां क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या दूर करने तथा बभनी और म्योरपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में विधायकों की अनुपस्थिति के सवाल पर सांसद ने कहा कि दिशा बैठक सरकार की योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित की जाती है और इसमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी आवश्यक है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.