ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news review of development works in kshetra panchayat meeting new work will be done with 87 lakh rupees assurance of solving electricity water problem

Sonbhadra News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, 87 लाख रुपए से होंगे नए काम, बिजली-पानी समस्या का समाधान का आश्वासन.

बभनी ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना ने वित्तीय समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में क्षेत्र पंचायत द्वारा स्वीकृत सभी 30 विकास कार्य पूरे हो चुके हैं।

sonbhadra

4:27 PM, Sep 24, 2025

Share:

Sonbhadra News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, 87 लाख रुपए से होंगे नए काम, बिजली-पानी समस्या का समाधान का आश्वासन.
logo

बैठक में खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना ने वित्तीय समीक्षा प्रस्तुत की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

बभनी ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेंद्र भारती ने बाल पुष्टाहार और मातृत्व योजना की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश सिंह ने खड़ंजा, नाली, आवास और शौचालय निर्माण कार्यों के बारे में बताया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने टीकाकरण,सुरक्षित प्रसव और 102 एंबुलेंस सेवा की जानकारी दी।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद सिंह ने पशु टीकाकरण योजनाओं पर प्रकाश डाला।वन विभाग के डिप्टी रेंजर अभिषेक गुप्ता ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए नर्सरी और पौधों की उपलब्धता की जानकारी दी।बिजली विभाग के अवर अभियंता महेश कुमार ने 3 एचपी समरसेबल पंप कनेक्शन और स्मार्ट मीटर योजना के बारे में बताया।आपूर्ति निरीक्षक ने राशन कार्ड धारकों को 30 सितंबर 2025 तक केवाईसी कराने की जानकारी दी।

विज्ञापन

Img

सहकारिता विभाग के संदेश राय ने बताया कि भविष्य में केवल मेंबरों को ही खाद उपलब्ध होगी।उन्होंने आश्वासन दिया कि गेहूं की फसल के समय खाद की कमी नहीं होगी। बभनी ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना ने वित्तीय समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में क्षेत्र पंचायत द्वारा स्वीकृत सभी 30 विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इन सभी कार्यों का भुगतान भी किया जा चुका है। क्षेत्र पंचायत को पंचम राज्य वित्त और 15वें राज्य वित्त से धन प्राप्त होता है। पंचम राज्य वित्त से प्रतिमाह सीधे खाते में राशि आती है। 15वां वित्त वर्ष में दो बार प्राप्त होता है। पिछले वित्तीय वर्ष से 32 लाख रुपए शेष हैं। चालू वित्तीय वर्ष में 55 लाख रुपए का नया आवंटन हुआ है। इस प्रकार कुल 87 लाख रुपए क्षेत्र पंचायत के पास उपलब्ध हैं। प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश सिंह, जेपी जायसवाल, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री राकेश सिंह, अरुण सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतीश जायसवाल और स्नातक एमएलसी प्रतिनिधि बुद्धि नारायण यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.