Sonbhadra News: अनपरा के विकास कार्यों की समीक्षा, एसटीपी और फ्लाई ऐश प्रबंधन पर डीएम गंभीर.
शक्तिनगर में समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने नगर पंचायत अनपरा में प्रस्तावित एसटीपी निर्माण के लिए भूमि चिन्हांकन में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल भूमि चिन्हित कर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही फ्लाई ऐश के वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करने तथा विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया
sonbhadra
5:16 PM, Aug 2, 2026
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने नगर पंचायत अनपरा में प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। शक्तिनगर स्थित ए.के. गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने एसटीपी के लिए भूमि चिन्हांकन में देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अनपरा और संबंधित लेखपाल को एसटीपी निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का तत्काल चिन्हांकन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि से जुड़ी सभी औपचारिकताएं बिना किसी देरी के पूरी की जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी ने अनपरा क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों की भी समीक्षा की। उन्होंने फ्लाई ऐश के वैज्ञानिक और नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित विभागों और परियोजना अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया और इस संबंध में किसी भी लापरवाही के प्रति आगाह किया। उन्होंने अधिकारियों को फ्लाई ऐश के सुरक्षित, व्यवस्थित और समयबद्ध निस्तारण के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।



