Sonbhadra News: रिहंद परियोजना का दौरा कर प्रचालन व नवाचार की समीक्षा, कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ.
बीजपुर में एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) व सीईओ-एनएसपीसीएल दिवाकर कौशिक ने रिहंद परियोजना का दौरा कर प्रचालन, सुरक्षा और नवाचार की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आईटीआई छात्राओं को साइकिल वितरित की।
sonbhadra
6:38 PM, Mar 20, 2026
Share:


कार्यक्रम के दौरान दिवाकर कौशिक ने आईटीआई छात्राओं को साइकिल वितरित की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
एनटीपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ-एनएसपीसीएल दिवाकर कौशिक ने 19 मार्च को एनटीपीसी रिहंद परियोजना का दौरा कर प्रचालन व्यवस्था, नवाचार और कर्मचारी सहभागिता की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संयंत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। दौरे के क्रम में दिवाकर कौशिक ने एफजीडी स्टेज-II एवं III, ऐश डाइक, 20 मेगावाट सौर संयंत्र तथा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने संयंत्र की संचालन प्रणाली, सुरक्षा मानकों और तकनीकी नवाचारों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कर्मचारी विकास केंद्र में आयोजित स्थानीय युवाओं के कौशल विकास हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही आईटीआई नक्टू की छात्राओं को साइकिल वितरण कर एनटीपीसी की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाया। दिवाकर कौशिक ने एसएमसी सदस्यों के साथ प्लांट प्रदर्शन और प्रचालन रणनीतियों पर समीक्षा बैठक की तथा युवा अधिकारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर सहयोगात्मक विकास पर बल दिया। दौरे के अंत में तरंग प्रेक्षागृह में उनके सम्मान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं एनटीपीसी गीत से हुआ। परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने उनका स्वागत करते हुए रिहंद परियोजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और सीआईएसएफ कर्मियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। दिवाकर कौशिक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए रिहंद परियोजना की प्रचालन उत्कृष्टता के साथ सांस्कृतिक समृद्धि की भी प्रशंसा की।
