मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news review of preparations for public welfare and public awareness campaign on completion of 12 years of the central government

Sonbhadra News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा.

सोनभद्र में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 5 जून से 21 जून तक जनपद में पर्यावरण संरक्षण, योग, विकास प्रदर्शनी, लाभार्थी संपर्क, स्वच्छता और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

sonbhadra

6:34 PM, Jun 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा.
logo

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्ट फोन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

केंद्र सरकार के सफल एवं जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून, 2026 तक आयोजित होने वाले जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, जनसंवाद, विकास प्रदर्शनी, लाभार्थी संपर्क अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम तथा पौधरोपण गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से आंगनबाड़ी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। इन मोबाइल फोन के जरिए पोषण ट्रैकर ऐप और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऐप का संचालन आसान होगा तथा लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंच सकेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद को कुल 2099 स्मार्ट मोबाइल फोन प्राप्त हुए हैं, जिनका वितरण चरणबद्ध तरीके से सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं को किया जाएगा।

Img

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। टेलगुड़वा से कोन तक निर्माणाधीन सड़क में भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जिलाधिकारी से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि वह स्वयं सीमित वाहनों का उपयोग कर रहे हैं और अनावश्यक काफिलों से बचने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.