ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news rhstpp rihand nagar celebrated its 57th foundation day with great pomp

Sonbhadra News: आरएचएसटीपीपी रिहन्द नगर ने धूमधाम से मनाया 57वां स्थापना दिवस.

मंगलवार को केन्द्रीय आद्यौगिक सुरक्षा बल इकाई आरएचएसटीपीपी रिहन्द नगर ने अपने इकाई परिसर में स्थित परेड ग्रांउण्ड में 57वां स्थापना दिवस समारोह बडे ही धूमधाम से मनाया। समारोह का आरंभ सीआईएसएफ इकाई रिहन्द स्थित परेड ग्रांउण्ड में भव्य परेड के साथ हुआ।

sonbhadra

6:04 PM, Mar 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: आरएचएसटीपीपी रिहन्द नगर ने धूमधाम से मनाया 57वां स्थापना दिवस.
logo

सीआईएसएफ देश के संपत्तियों और बुनियादी ढाचे की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

मंगलवार को केन्द्रीय आद्यौगिक सुरक्षा बल इकाई आरएचएसटीपीपी रिहन्द नगर ने अपने इकाई परिसर में स्थित परेड ग्रांउण्ड में 57वां स्थापना दिवस समारोह बडे ही धूमधाम से मनाया। समारोह का आरंभ सीआईएसएफ इकाई रिहन्द स्थित परेड ग्रांउण्ड में भव्य परेड के साथ हुआ। परेड का आयोजन प्रकाश (उप कमाण्डेट) इकाई प्रभारी के नेतृत्व में किया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रणय कुमार नायक एनटीपीसी रिहन्द (जीएम ओ एण्ड एम) रहे। इस समारोह में एनटीपीसी परियोजना के अपर महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, चिकित्सा अधिकारी एनटीपीसी चिकित्सालय विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, ग्राम प्रधान, मिडिया सहकर्मी एवं प्रभारी एनटीपीसी यूनियन एसोसिएशन एवं केऔसुब के अधिकारियों व परिजनों की उपस्थिती रही। इस अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व परेड कंमाडर नि/कार्य प्रभात कुमार गोराईन और परेड टूआईसी उनि/कार्य दिनेश थे। मुख्य अतिथि ने समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि सीआईएसएफ देश के संपत्तियों और बुनियादी ढाचे की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुरक्षा सेवाओं से लेकर राष्ट्र की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तक सीआईएसएफ हर छोटी बडी चीजों का ख्याल रखता हैं। सीआईएसएफ भारत के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के अलावा अनेक क्षेत्र में जैसे - हवाई अड्डे, बंदरगाहों, मैट्रो स्टेशनों, नये संसद भवन के साथ अन्य जगहों को सुरक्षा प्रदान करने के लिये विकसित हुआ है। स्थापना दिवस पर बल में सेवा करने वाले कर्मियों के समर्पण एवं बलिदान का सम्मान करता हूॅ। यह बल महत्वपूर्ण बुनियादी ढाचे की सुरक्षा और नागरिको की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सीआईएसएफ प्रतिबध्दता को उजागर करता है। सीआईएसएफ बल के कर्मियों के द्वारा अपने कर्तव्य का निष्पादन पूरी निष्ठा व लगन से करने से हमारे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस भव्य समारोह में परेड के अलावा बल सदस्यों द्वारा रिफलेक्श सूूटिंग डेमो का हैरतअंगेज प्रर्दशन के साथ देश भक्ति गीत की प्रस्तुति भी किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की वाह-वाही बटोरी एवं दर्शकों को तालियां बजाने पर विवश किया। कार्यक्रम में आगे केऔसुब सप्ताह 2026 (03 मार्च से 10 मार्च) सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कराये गये विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता को मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंतिम बेला में सीआईएसएफ के सहायक कंमाडेन्ट आलोक कुमार चौधरी द्वारा आगन्तुक गणों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.