Sonbhadra News: सोन नदी का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का विषय, रेलवे का 100 एचपी मोटर पानी में डूबा.
चोपन में सोन नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है। भारी बारिश के चलते बरसाती नालों से नदी में पानी की आवक बढ़ रही है। चोपन रेलवे को पेयजल सप्लाई के लिए लगाया गया 100 एचपी का मोटर पंप पानी में डूब गया, जिसे सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए दूसरे पंप हाउस से पानी सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
sonbhadra
10:27 PM, Aug 20, 2026
Share:


सोन नदी का बढ़ता जलस्तर, पानी में डूबा रेलवे का 100 एचपी मोटर पंप।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
सोनभद्र।
चोपन में सोन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी राज्य के जिलों में हो रही भारी बारिश के कारण बरसाती नदियों और नालों से सोन नदी में पानी की आवक बढ़ गई है। जलस्तर में तेजी से वृद्धि को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। रेलवे कर्मचारी विक्की ने बताया कि पानी बढ़ने के कारण रेलवे की पानी सप्लाई के लिए लगाए गए मोटर को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं पिंटू सिंह के अनुसार पानी की सप्लाई के लिए लगाया गया 100 एचपी का मोटर पंप पानी में डूब चुका है। लंबे समय तक पानी में डूबे रहने से मोटर में पानी जाने और उसके खराब होने की आशंका है। पेयजल आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए ऊंचाई पर स्थित दूसरे पंप हाउस से पानी की सप्लाई देने की व्यवस्था की जा रही है। जलस्तर बढ़ने पर कई बार पानी ट्रांसफर रूम तक पहुंच जाता है और कभी-कभी करीब 15 फीट तक पानी भर जाता है। बताया गया कि जिस स्थान पर मोटर लगा है, वहां हर वर्ष जलस्तर बढ़ने पर पानी पहुंचता है।
स्थिति के अनुसार साल में एक-दो बार और कभी-कभी तीन बार तक मोटर को बाहर निकालकर सुरक्षित करना पड़ता है। वहीं आने वाले दिनों में यदि भारी बारिश जारी रहती है और रिहंद डैम व ओबरा डैम से पानी छोड़ा जाता है, तो सोन नदी के जलस्तर में और वृद्धि की आशंका है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए मुश्किल बढ़ सकती है। फिलहाल नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से सोन नदी में नहाने और नदी के आसपास जाने में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
