Sonbhadra News: बारिश में बह रही सड़क की पटरियां, विभाग की चुप्पी से हादसे का खतरा.
बभनी क्षेत्र के परसाटोला-मचबन्धवां और चौना-सागोबांध मार्ग पर बारिश से सड़क की पटरियां जगह-जगह बह गई हैं। पटरी कटने से सड़क के किनारे धंसने का खतरा बढ़ गया है, जबकि कई स्थानों पर झाड़ियां उगने से स्थिति दिखाई भी नहीं देती। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल पटरियों की मरम्मत, झाड़ियों की सफाई और सुरक्षा घेरा लगाने की मांग की है।
sonbhadra
8:24 PM, Sep 15, 2026
Share:


बभनी क्षेत्र के ग्रामीण मार्ग की सड़क किनारे पटरी बारिश में बहने से बना गहरा गड्ढा, हादसे की आशंका।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र में परसाटोला मचबन्धवां मार्ग की पटरियां बारिश से जगह जगह बह रही है और विभाग चुप्पी साधे हुए हैं पटरियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो सड़क भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। परसाटोला से मचबन्धवां सड़क पर जगह जगह पटरियां बारिश में बह गयी और मरम्मत के बजाय मिट्टी द्वारा उचा बनाकर सुरक्षा किया जा रहा है हालत यह है कि पटरियों के बह जाने के कारण धड़क धंसने के कगार पर है। चौना सागोबांध मार्ग पर भी कई जगह सड़क की पटरी बह गयी है और बडे बडे झाडी जम गये है। पता भी नही चलता है सडक के पटरी बह गया है।अभी तक पटरियों की मरम्मत नहीं किया गया और तो और कोई भी सुरक्षा घेरा नही बनाया गया है। लेकिन पटरियों की मरम्मत नहीं किया गया। तो कोई बडा हादसा हो सकता है। विभाग की चुप्पी के कारण कहीं सडक ही न बह जाए। क्षेत्र के ग्रामीण गोरेलाल अर्जुन गुप्ता, दिनेश कुमार, रतनलाल, शयाम मूरारी, संजय कुमार, अवधेश कुमार ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।



