Sonbhadra News: अवैध परिवहन पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार, 5 वाहन सीज.
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध परिवहन और पासरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगे चार फोरव्हीलर वाहन तथा अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रक सीज कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
sonbhadra
7:16 PM, May 23, 2026
Share:


पासरों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे चार फोरव्हीलर वाहन और एक ट्रक सीज।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
जनपद में अवैध खनन, पासरों की गतिविधियों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चार फोरव्हीलर वाहन और एक ट्रक सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस को चार ऐसे फोरव्हीलर वाहन मिले, जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी।
विज्ञापन
जांच में यह भी सामने आया कि इन वाहनों का उपयोग बिना परमिट उपखनिज से लदे वाहनों को पास कराने के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा एक ट्रक अवैध रूप से राखड़, गिट्टी और बालू के परिवहन में प्रयुक्त पाया गया। पुलिस ने सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत ई-चालान और सीज की कार्रवाई की। साथ ही मौके से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश पुत्र नारद यादव (चालक), रुपेन्द्र यादव पुत्र उमाशंकर यादव, नितीश पुत्र राजनाथ यादव निवासी उटवा मचगई थाना चकरघट्टा तथा विकास पुत्र धीरज शामिल हैं। इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी चुर्क उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव एवं चौकी प्रभारी सुकृत उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
