ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news robertsganj police took major action against illegal mining 4 accused arrested 3 vehicles involved in illegal mining seized

Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध खनन में लिप्त 3 वाहन जब्त.

पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके तीन वाहन जब्त किए।

sonbhadra

8:31 PM, Jan 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध खनन में लिप्त 3 वाहन जब्त.
logo

पकड़े गए सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी जेल जा चुके हैं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ऑपरेशन) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके तीन वाहन जब्त किए। यह कार्रवाई खनन विभाग के खनन निरीक्षक अतुल दूबे को 17 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि लोढ़ी टोल प्लाजा से एक वाहन द्वारा अवैध खनन सामग्री ले जाई जा रही है। जब वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, तो चालक धक्का मारकर भाग गया। खनन निरीक्षक दूबे ने अपनी टीम के साथ वाहन का पीछा किया और उसे पावर हाउस के पास उरमौरा में लावारिस हालत में पाया। जांच में पता चला कि वाहन पर अवैध खनिज लदा हुआ था और उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। वाहन के पास वैध परिवहन पत्र भी नहीं था। इन अनियमितताओं के आधार पर, खनन निरीक्षक अतुल दूबे ने रॉबर्ट्सगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 43/2026 दर्ज कराया।

विज्ञापन

Img

यह मुकदमा भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2), 317(2), 121(1), 109(1), उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली की धारा 3(1)/58/72(6), खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तों में से चार को 19 जनवरी 2025 को दोपहर 13:28 बजे लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उनके तीन वाहन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मिर्जापुर के दारानगर निवासी दिनेश्वर केशरी उर्फ भोनू (21 वर्ष), रॉबर्ट्सगंज के मेन मार्केट निवासी फरीद अहमद (45 वर्ष), रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा निवासी अश्वनी कुमार सिंह और रॉबर्ट्सगंज के बिचपई निवासी कमलेश विश्वकर्मा (22 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 01. प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 02. उ.नि. उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 03. हे.का. प्रवीण यादव थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।, 04. हे.का. चन्द्रकेश पाण्डेय थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 05. का. चन्दन सरोज थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.