Sonbhadra News: लगातार बारिश से कच्चे मकान का कमरा ढहा, बाल-बाल बचे परिवार के लोग.
बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में लगातार बारिश के बीच शनिवार भोर कच्चे मकान का एक कमरा अचानक धराशायी हो गया। हादसे के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे सभी सुरक्षित बच गए। रेखा कुमारी पत्नी हरिप्रसाद के मकान का कमरा गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय लेखपाल को दी है।
sonbhadra
8:38 PM, Aug 16, 2026
Share:


करकच्छी गांव में बारिश के बाद क्षतिग्रस्त कच्चे मकान का दृश्य, हादसे के बाद मौके पर खड़ी पीड़ित महिला।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार की भोर एक कच्चे मकान का कमरा अचानक धराशायी हो गया। गनीमत रही कि परिवार के लोग उस समय दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान का कमरा गिरने से पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। जानकारी के अनुसार करकच्छी गांव निवासी रेखा कुमारी पत्नी हरिप्रसाद के कच्चे मकान का एक कमरा शनिवार की भोर अचानक गिर गया। बारिश के कारण मकान की मिट्टी कमजोर हो गई थी। घटना के समय परिवार के लोग मकान के दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी वजह से सभी सुरक्षित बच गए। यदि लोग उसी कमरे में सो रहे होते तो गंभीर हादसा हो सकता था। मकान गिरने की सूचना ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
