Sonbhadra News: बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में हंगामा, रेणुकूट बाजार में घंटों चला तमाशा, यातायात रहा बाधित.
रेणुकूट नगर में बधाई लेने को लेकर दो गुटों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा। एक गुट वाहनों पर चढ़कर हंगामा करता रहा, दूसरा वीडियो बनाता रहा। बीच बाजार घंटों तक तमाशा चलता रहा, लोग परेशान दिखे। हंगामे से यातायात बाधित, राहगीरों को दिक्कतें हुईं। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई और समझौता कर चेतावनी दी।
sonbhadra
12:58 PM, May 5, 2026
Share:


हंगामे से यातायात बाधित, राहगीरों को दिक्कतें हुईं, पुलिस ने मौर्चा संभाला।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट स्थित गांधी मैदान के निकट सोमवार को बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। शुरुआत में यह मामूली कहासुनी थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बीच बाजार हंगामे में बदल गया। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के दुकानदार व राहगीर परेशान हो उठे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गुट के सदस्य अपने वाहनों पर चढ़कर जोरदार हंगामा करते रहे। वे सड़क के बीच खड़े होकर शोर-शराबा करते रहे, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। वहीं दूसरा गुट इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता रहा और बीच-बीच में जवाबी बहस भी करता दिखा। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही, जिससे स्थिति और बिगड़ती गई। करीब घंटों तक चले इस तमाशे के कारण गांधी मैदान के पास मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोग भी इस हंगामे से हलाकान दिखे और कई लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें अपने साथ चौकी ले गई। वहां दोनों गुटों के बीच बातचीत कराकर समझौता कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का हंगामा और यातायात बाधित करने जैसी हरकत दोबारा न करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि दोबारा इस तरह की घटना सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
