ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ruckus over kalinga company employees protests by labor organizations regarding the indecent behavior of employees

Sonbhadra News: कलिंगा कंपनी के कर्मचारियों को लेकर बवाल, कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार को लेकर श्रमिक संगठनों का विरोध प्रदर्शन.

कलिंगा कॉर्पोरेशन कंपनी के कर्मचारियों को अधिकारियों के जी-आवास में रहने की अनुमति देने पर विवाद देखने को मील रहा है। जिसको लेकर श्रमिक संगठनों ने ऐतराज़ जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

sonbhadra

3:13 PM, Aug 23, 2025

Share:

Sonbhadra News: कलिंगा कंपनी के कर्मचारियों को लेकर बवाल, कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार को लेकर श्रमिक संगठनों का विरोध प्रदर्शन.
logo

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

एनसीएल खड़िया परियोजना की आईडब्ल्यूएसएस कॉलोनी में शनिवार को विवाद खड़ा हो गया। अपनी मनमानी के लिए विख्यात कलिंगा कॉर्पोरेशन कंपनी के कर्मचारियों को अधिकारियों के जी-आवास में रहने की अनुमति दी गई थी। जिसको लेकर श्रमिक संगठनों ने ऐतराज़ जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बता दे कि कलिंगा कंपनी खड़िया परियोजना में ओवी वार्डन हटाने का काम कर रही है। कंपनी के कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से अधिकारियों के आवास में रहने की अनुमति आखिर किस वजह से दी गई ये बड़ा सवाल है। मिली जानकारी के अनुसार कोयला श्रमिक सभा और कोलियरी मजदूर सभा ने इसका पहले भी विरोध किया था। जिसके बाद प्रबंधन ने 15 दिनों में आवास खाली कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कलिंगा कंपनी के कर्मचारी मंदिर परिसर में शराब पीते हैं। नशे में धूत होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। श्रमिक संगठनों ने एक कर्मचारी पर कॉलोनी की लड़की से अभद्रता का भी आरोप लगाया है। श्रमिक संगठनों ने आईडब्ल्यूएसएस का गेट बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कलिंगा कंपनी के कर्मचारियों से आवास खाली नहीं कराया जाता तब तक काम बंद रहेगा। हालांकि प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आवास खाली करा दिए। इसके बाद काम फिर से शुरू हो गया।

विज्ञापन

कलिंगा कंपनी के एचआर अधिकारी अभिनव गोस्वामी ने इस मामले पर कोई स्पष्ट जवाब देने से बचते रहे। श्रमिक संगठनों और कॉलोनीवासियों ने एनसीएल प्रबंधन से सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि शक्तिनगर थाना और एनसीएल खड़िया प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाती हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.