Sonbhadra News: सावन भर चले रुद्राभिषेक पूजन का पूर्णिमा पर हुआ समापन.
रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर शिव मंदिर में सावन भर चले रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का पूर्णिमा पर विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर 251 जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई और हर-हर महादेव के जयकारों से आश्रम गूंज उठा। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
sonbhadra
2:30 PM, Aug 28, 2026
Share:


रामसरोवर शिव मंदिर में सावन के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक व पूजन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर के शिव मंदिर में सावन माह भर चले रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का पूर्णिमा के अवसर पर विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर रुद्राभिषेक, हवन और आरती पूजन कराया गया। इस दौरान 251 जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति देकर वातावरण को शुद्ध एवं प्रदूषणमुक्त रखने का संदेश दिया गया। आचार्य अमरेश मिश्र ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक, हवन एवं आरती पूजन संपन्न कराया। आरती के दौरान शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट से जुड़े श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए, जिससे पूरा भिखारी बाबा आश्रम भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह प्रतिदिन आचार्य अमरेश मिश्र द्वारा रुद्राभिषेक पूजन एवं आरती कराई गई। पूर्णिमा के दिन विशेष पूजन और हवन के साथ इसका समापन किया गया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने और वातावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से 251 जड़ी-बूटियों से तैयार हवन सामग्री से आहुति दी गई। उन्होंने बताया कि आचार्य अमरेश मिश्र को दक्षिणा के रूप में 9001 रुपये वरिष्ठ समाजसेवी संजय अग्रवाल की ओर से भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन की तरह विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर चिंता मौर्य, आदित्य केशरी, उषा, रिशिता, चिरौंजी, रामकृपा, मनीता, करुणा सिंह, उर्मिला देवी, सत्या, संगीता, परमानंद, कालो देवी, विमला देवी, हीरा सिंह, साधु सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
