ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news run for empowerment was organized sp sonbhadra also took part gave a special message

Sonbhadra News: 'रन फॉर एम्पावरमेंट' का हुआ आयोजन, एसपी सोनभद्र ने भी लिया हिस्सा, दिया खास संदेश.

1 किलोमीटर की 'रन फॉर एम्पावरमेंट' दौड़ डाला नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित की गई। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए स्वयं भी सोनभद्र पुलिस अधीक्षक इसमें शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ने दौड़ में प्रतिभाग लेने वाली छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक नंबर के महत्व और उपयोग के बारे में बताया।

sonbhadra

6:58 PM, Oct 11, 2025

Share:

Sonbhadra News: 'रन फॉर एम्पावरमेंट' का हुआ आयोजन, एसपी सोनभद्र ने भी लिया हिस्सा, दिया खास संदेश.
logo

'रन फॉर एम्पावरमेंट' के दौड़ में एसपी ने भी लिया हिस्सा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए 'रन फॉर एम्पावरमेंट' का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम थाना चोपन क्षेत्र के सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल, डाला में हुआ। इस दौरान लगभग 1 किलोमीटर की 'रन फॉर एम्पावरमेंट' दौड़ आयोजित की गई।

महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए स्वयं भी इसमें शामिल हुए। दौड़ के बाद, पुलिस अधीक्षक ने दौड़ में प्रतिभाग लेने वाली छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक नंबर के महत्व और उपयोग के बारे में बताया। एसपी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'महिला स्वयं एक शक्ति है बस आवश्यकता है अपने अधिकारों की जानकारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की।'

Img

सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की जा रही है। सरकार उनके लिए क्या-क्या कार्य कर रही है, इसकी जानकारी दी गईं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने तीनों छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और नेतृत्व की भावना को प्रोत्साहित करना था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.