मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news russell s viper bit an innocent 5 year old while playing creating panic among the family members

Sonbhadra News: खेलते समय रसेल वाइपर ने 5 वर्षीय मासूम को डसा, परिजनों में हड़कंप.

विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में रविवार शाम खेल रहे 5 वर्षीय आरव को रसेल वाइपर सांप ने डस लिया। सांप के काटने से उसके बाएं पैर में गंभीर जख्म हो गया। परिजन आनन-फानन में बच्चे को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए। सीएचसी में डॉ. वरुणा निधि की देखरेख में बच्चे का उपचार जारी है। फिलहाल मासूम की हालत चिकित्सकीय निगरानी में बताई जा रही है।

sonbhadra

9:04 AM, Jul 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: खेलते समय रसेल वाइपर ने 5 वर्षीय मासूम को डसा, परिजनों में हड़कंप.
logo

रसेल वाइपर के डसने के बाद सीएचसी दुद्धी में भर्ती 5 वर्षीय मासूम आरव का उपचार कराते परिजन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में रविवार शाम एक पांच वर्षीय मासूम को जहरीले रसेल वाइपर सांप ने डस लिया। घटना उस समय हुई जब आरव पुत्र रवि सोनी घर के बाहर खेल रहा था। अचानक सांप ने उसके बाएं पैर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी ले गए। सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि की देखरेख में बच्चे का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने बच्चे की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी हुई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और आवश्यक उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि घटना अचानक हुई, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। बरसात के मौसम में जहरीले जीव जंतुओं का निकला आम बात है इसलिए घरों के आसपास साफ-सफाई रखें और बच्चों को वैसे स्थानों पर अकेले खेलने न दें जहां खतरा हो। क्योंकि इस मौसम में जहरीले सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सांप काटने की स्थिति में बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह हमेशा दी जाती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.