ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sad end of love marriage woman committed suicide under suspicious circumstances police engaged in investigation

Sonbhadra News: प्रेम विवाह का दुःखद अंत, संदिग्ध परिस्थिति में युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस.

लाडली का घर के बड़ेर में दुप्पटे के फंदे से झूलता शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका ने छत्तीसगढ़ निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। एक दिन पहले ही मृतिका अपने पति के साथ घर आई थी, पति के चले जाने के बाद विवाहिता ने ख़ौफ़नाक कदम उठाया। घटना की बाबत पुलिस जांच में जुटी है।

sonbhadra

7:51 PM, Aug 9, 2025

Share:

Sonbhadra News: प्रेम विवाह का दुःखद अंत, संदिग्ध परिस्थिति में युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस.
logo

पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया शव।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपाचूआ गांव में शनिवार को एक युवती ने अबूझ परिस्थितियों में दिन के करीब 11 बजे अपने ही घर के भीतर बड़ेर में दुप्पटे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना पड़ोसी द्वारा ग्राम प्रधान को दी गई, ग्राम प्रधान राम नारायण गोंड ने म्योरपुर थाने को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव ने शव को कब्जे में ले शील कर अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 19 वर्षीय चंपा कुमारी पुत्री देवीलाल अपने घर के अंदर दरवाजा बंद कर दुपट्टे का फंदा बनाकर बडेर से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि मृतका ने छत्तीसगढ़ निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। जो एक दिन पहले ही अपने प्रेमी के साथ गांव लौट कर आई थी। प्रेमी उसे घर छोड़ अपने गांव के लिए निकल चुका था, जिसके कुछ समय बाद युवती ने ख़ौफ़नाक कदम उठाया। वही थाना प्रभारी म्योरपुर कमल नयन दुबे ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि युवती ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.