Sonbhadra News: बभनी बिजली सब स्टेशन में सेफ्टी ट्रेनिंग, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई.
बभनी बिजली सब स्टेशन में संविदाकर्मियों और तकनीकी कर्मचारियों के लिए सेफ्टी ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। अवर अभियंता महेश कुमार ने कर्मचारियों को हाई वोल्टेज खतरों और PPE किट के सही इस्तेमाल की जानकारी दी। प्रशिक्षण में इंसुलेटेड हेलमेट, सेफ्टी ग्लव्स, शॉक-प्रूफ जूते और आर्क-फ्लैश सूट के उपयोग पर जोर दिया गया।
sonbhadra
6:56 PM, Oct 4, 2026
Share:


बभनी सब स्टेशन में सेफ्टी ट्रेनिंग के दौरान कर्मचारियों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और सुरक्षा उपकरणों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लाक स्थित बिजली सब स्टेशन में सेफ्टी उपकरणों से संबंधित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। यह ट्रेनिंग बिजली विभाग के संविदाकर्मियों और तकनीकी कर्मचारियों के लिए थी, ताकि बिजली दुर्घटनाएं रुकें और काम पर शून्य नुकसान सुनिश्चित हो। कर्मचारियों को सब स्टेशन के हाई वोल्टेज खतरों की जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षा उपकरणों (PPE किट) और उनके सही इस्तेमाल के बारे में बताया गया। इसमें इंसुलेटेड हेलमेट, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ग्लव्स, शॉक-प्रूफ सेफ्टी शूज और आर्क-फ्लैश सूट जैसे उपकरण शामिल थे। अवर अभियंता महेश कुमार ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह प्रशिक्षण दिया। उन्होंने साफ किया कि विभागीय नियमों के तहत सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग बहुत जरूरी है। इनका इस्तेमाल न करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान राम नारायन यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, छोटे लाल कन्नौजिया, अनिल कुमार यादव, विजय कुमार, शिव शंकर, उदय सिंह, अवधेश नारायन, भोला यादव, अरविंद कुमार और रासबिहारी सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा।


