ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news samajwadi party alleges 7 deaths due to fluorosis in the district in 3 months har ghar jal nal scheme fell prey to corruption

Sonbhadra News: समजवादी पार्टी का आरोप जिले में फ्लोरोसिस से 3 महीने में 7 मौतें, 'हर घर जल नल' योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेट.

'हर घर जल नल' योजना अब तक शुरू नहीं हो पाई है, जिसके कारण लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। पिछले तीन महीनों में फ्लोरोसिस से सात लोगों की मौत हो चुकी है। समाजवादी पार्टी ने जिले में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल योजना शुरू करने की मांग की है।

sonbhadra

3:43 PM, Jan 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: समजवादी पार्टी का आरोप जिले में फ्लोरोसिस से 3 महीने में 7 मौतें, 'हर घर जल नल' योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेट.
logo

समाजवादी पार्टी ने जिले में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल योजना शुरू करने की मांग की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जिले में 'हर घर जल नल' योजना अब तक शुरू नहीं हो पाई है, जिसके कारण स्थानीय लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। पिछले तीन महीनों में फ्लोरोसिस नामक बीमारी से सात लोगों की मौत हो चुकी है। समाजवादी पार्टी ने जिले में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल योजना शुरू करने की मांग की है। जिले के साथ-साथ कई नगरों में भी दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे विभिन्न संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। सोनभद्र के कोन ब्लॉक स्थित कचनरवां ग्राम सभा के कई गांवों में यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। फ्लोरोसिस से ग्रसित लोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सरकारी रिकॉर्ड में इन मौतों का कारण सामान्य बीमारी या कमजोरी बताया जाता है। सरकार इन मौतों को फ्लोरोसिस से जोड़कर नहीं देखती है। इन मामलों में न तो पोस्टमार्टम में फ्लोरोसिस को मौत का कारण बताया जाता है और न ही पीड़ित परिवारों को कोई सहायता मिलती है।

विज्ञापन

Img

समाजवादी जिला सचिव प्रमोद यादव के अनुसार पिछले तीन माह में जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें कलायती, मनोहर चेरो, रघुवीर चेरो, संजय चेरो, बुद्धम धांगर और लक्ष्मी चेरो जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी कचनरवां ग्राम सभा के निवासी थे। समाजवादी पार्टी, सोनभद्र ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनपद में 'स्वच्छ जल हर घर जल नल' योजना को तत्काल प्रभाव से चालू कराया जाए, ताकि आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा। पार्टी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर 'हर घर जल नल' योजना का प्रचार तो कर रही है, लेकिन गांवों और शहरों में यह योजना पहुंच नहीं पा रही है। जिले के कचनरवां इलाके में फ्लोराइड युक्त पानी आ रहा है, और प्रशासन मौतों के आंकड़े छिपा रहा है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं कराया गया और 'हर घर जल नल' योजना में भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी, तो वे प्रदर्शन करेंगे और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.