मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news samajwadi party s strong protest against bjp government regarding rising inflation

Sonbhadra News: बढ़ती महंगाई को लेकर समाजवादी पार्टी का भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन.

रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के स्वर्ण जयंती चौक पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने मोटरसाइकिल को ठेले पर रखकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध जताया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर जनता पर महंगाई का बोझ डालने का आरोप लगाया। वहीं नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई से सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित।

sonbhadra

4:43 PM, May 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: बढ़ती महंगाई को लेकर समाजवादी पार्टी का भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन.
logo

महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, ठेले पर बाइक रखकर भाजपा सरकार का किया विरोध।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के स्वर्ण जयंती चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने पद मार्च निकालते हुए मोटरसाइकिल को ठेले (सगड़ी) पर रखकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “अच्छे दिन” का वादा करने वाली सरकार आज जनता को महंगाई की आग में झोंकने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है, लेकिन सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। प्रमोद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने महंगाई के खिलाफ शंखनाद किया है और जनता को जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ाकर जनता पर “महंगाई का चाबुक” चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भूखमरी के कगार पर पहुंच चुकी है और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें याद नहीं रहतीं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेता टोटो पर बैठकर केवल “रील” बनाने का काम कर रहे हैं, जबकि उनके पीछे लंबा काफिला चलता रहता है। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। आटा, चावल, दाल, चीनी और अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और दवाइयों के बढ़ते खर्च ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “महंगाई हटाो”, “भाजपा सरकार होश में आओ” और “जनता काहे भागा भाई, महंगाई आई” जैसे नारे लगाए। सपा नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब जाग चुकी है और आने वाले समय में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.