मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news samajwadi party sp protested against alleged corruption in har ghar jal nal scheme

Sonbhadra News: समाजवादी पार्टी (सपा) ने 'हर घर जल नल' योजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर किया प्रदर्शन.

समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने 24 फरवरी को सोनभद्र में हर घर जल नल योजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। सपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि हर घर जल नल योजना के प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये वॉल पेंटिंग के नाम पर खर्च किए गए हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए।

sonbhadra

3:39 PM, Feb 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: समाजवादी पार्टी (सपा) ने 'हर घर जल नल' योजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर किया प्रदर्शन.
logo

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने 24 फरवरी को सोनभद्र में हर घर जल नल योजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। सपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि हर घर जल नल योजना के प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये वॉल पेंटिंग के नाम पर खर्च किए गए हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई गांवों में सड़क, बिजली और स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नदारद हैं, जबकि जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण अनीता बैगा ने बताया कि उन्हें शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके बच्चे गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे हैं। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं और सोनभद्र में कोई भी योजना ठीक से संचालित नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार पर स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि योजना का लाभ ग्रामीण जनता तक नहीं पहुंच रहा है और लोग आज भी शुद्ध पेयजल से वंचित हैं। प्रमोद यादव ने बताया कि मारकुंडी, अगोरिया, कनपानी और टोला नगवा सहित कई गांवों में पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कई पानी की टंकियां खाली पड़ी हैं। चोपन, कोन, नगवा और म्योरपुर जैसे क्षेत्रों में ग्रामीण फ्लोराइड युक्त दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि स्थानीय मंत्री और विधायक विधानसभा में दावा करते हैं कि हर गांव में स्वच्छ पानी मिल रहा है और योजना का लाभ सभी को मिल रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। सपा नेता ने यह भी बताया कि 'हर घर जल नल' योजना के प्रचार-प्रसार के लिए कम से कम 7 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस राशि का प्रचार-प्रसार के नाम पर दुरुपयोग किया गया है। समाजवादी पार्टी ने इस कथित भ्रष्टाचार का कड़ा विरोध करते हुए मांग की है कि योजना का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए और इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया। इस मौके पर शांति गौण, अमरावती, अंकित अग्रहरि, सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर खरवार, अशोक केवट, पारस गौण, राजकुमार बैगा, गोविंद अररिया, लक्ष्मी पटेल और मुन्ना चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.