ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news samriddhi jan kalyan sansthan launched tree plantation campaign in bijpur gave the message of environmental protection

Sonbhadra News: बीजपुर में समृद्धि जन कल्याण संस्थान ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश.

बीजपुर में समृद्धि जन कल्याण संस्थान द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत बीजपुर थाना परिसर से हुई, जहां महिला पुलिसकर्मियों और उपनिरीक्षकों ने पौधरोपण किया। इसके बाद पंचायत भवन, बेड़ियां हनुमान मंदिर और शांतिनगर मस्जिद सहित कई स्थानों पर पौधे लगाए गए। संस्था के सदस्यों ने घर-घर जाकर पौधे वितरित किए और लोगों से उनकी देखभाल करने की अपील की।

sonbhadra

6:21 PM, Jun 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: बीजपुर में समृद्धि जन कल्याण संस्थान ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश.
logo

समृद्धि जन कल्याण संस्थान के बैनर तले बीजपुर में पौधारोपण करते संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और लगातार घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए समृद्धि जन कल्याण संस्थान द्वारा बीजपुर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बीजपुर थाना परिसर से हुई, जहां महिला पुलिस कर्मियों एवं उपनिरीक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद टीम द्वारा पंचायत भवन, बेड़ियां हनुमान मंदिर, शांतिनगर मस्जिद सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए गए।

विज्ञापन

Img

साथ ही घर-घर जाकर लोगों को पौधे वितरित किए गए और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करने का संकल्प लेना चाहिए। पेड़ न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, वर्षा बढ़ाने और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर समृद्धि जन कल्याण संस्थान के मुख्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.