ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sand village in darkness for 17 days villagers angry over non installation of transformer

Sonbhadra News: 17 दिन से अंधेरे में बालू टोला, ट्रांसफार्मर न लगने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा.

ओबरा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा कोटा के अम्मटोला स्थित बालू टोला में 13 मई को आई आंधी में ट्रांसफार्मर और तीन विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद से पूरे टोले की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। करीब 17 दिन बीत जाने के बावजूद बिजली बहाल न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। शनिवार को बालू टोला के ग्रामीणों ने जवारीडाड सब स्टेशन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

sonbhadra

3:07 PM, May 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: 17 दिन से अंधेरे में बालू टोला, ट्रांसफार्मर न लगने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा.
logo

बिजली की समस्या से अजीज होकर ग्रामीण उपभोक्ताओ ने किया उपकेंद्र पर प्रदर्शन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, कोटा।

ओबरा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा कोटा के अम्मटोला स्थित बालू टोला में पिछले 13 मई से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। आंधी-तूफान के दौरान ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद से ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। समस्या के समाधान में हो रही लगातार देरी से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को जवारीडाड विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जल्द बिजली बहाल करने की मांग उठाई। ग्रामीणों के अनुसार 13 मई को आए तेज आंधी-तूफान के कारण बालू टोला में लगा ट्रांसफार्मर गिर गया था और तीन विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। बिजली न होने से क्षेत्र के लगभग 25 से 30 उपभोक्ता प्रभावित हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर गर्मी से राहत नहीं मिल रही है, वहीं रात में अंधेरे के कारण लोगों को सुरक्षा संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज न होने और संचार व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण लोकेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर और पोल गिरने के बाद से लगातार विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी एक-दो दिन में बिजली बहाल होने की बात कहकर टाल देते हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं ग्रामीण सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर क्षेत्र में पहुंच चुका है और रखा हुआ है, लेकिन क्षतिग्रस्त पोल नहीं बदले जाने के कारण उसे स्थापित नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि आज 30 मई हो गया, लेकिन बालू टोला में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल लोगों की नजर बिजली विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है और वे शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.