मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sandeep gupta of bijpur received invitation from ayodhya for the varsha pratipada ceremony

Sonbhadra News: वर्ष प्रतिपदा समारोह के लिए बीजपुर के संदीप गुप्ता को मिला अयोध्या से आमंत्रण.

अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा 19 मार्च 2026 को आयोजित वर्ष प्रतिपदा समारोह में बीजपुर निवासी बजरंग दल सह प्रांत संयोजक संदीप गुप्ता को आमंत्रण पत्र मिला है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ओर से मिले आमंत्रण से क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी है और उन्होंने संदीप गुप्ता को बधाई दी है।

sonbhadra

3:27 PM, Mar 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: वर्ष प्रतिपदा समारोह के लिए बीजपुर के संदीप गुप्ता को मिला अयोध्या से आमंत्रण.
logo

प्रतिपदा समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा 19 मार्च 2026 को आयोजित वर्ष प्रतिपदा समारोह के लिए बीजपुर निवासी बजरंग दल सह प्रांत संयोजक संदीप गुप्ता को आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र से बीजपुर प्रखंड के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह रेणुकूट जिला व बीजपुर प्रखंड के लिए गौरव की बात है कि यहां के एक कार्यकर्ता को इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जिला सहसंयोजक राजेश कांत गुर्जर ने संदीप गुप्ता को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता ने कहा कि प्रभु श्रीराम की विशेष कृपा से ही उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता है। वहीं प्रखंड सुरक्षा प्रमुख संतोष गुप्ता ने कहा कि हिंदू नववर्ष चैत्र प्रतिपदा के प्रथम दिन प्रभु श्रीराम के दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवसर पर जिला मिलन प्रमुख राजेश विश्वकर्मा, प्रखंड अध्यक्ष यशवंत सिंह, गोपाल प्रसाद गुप्ता, सुशील सोनी, पंकज चौबे सहित प्रखंड के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी संदीप गुप्ता को बधाई व शुभकामनाएं दीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.