मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sangharsh morcha s demonstration against smart meters memorandum of seven point demands

Sonbhadra News: स्मार्ट मीटर के विरोध में संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन.

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। स्मार्ट मीटर हटाने समेत 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। मोर्चा ने मजदूरी भुगतान, गेहूं खरीद जांच और पानी की व्यवस्था की मांग उठाई। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था सुधारने के लिए निगरानी समिति बनाने की मांग की गई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की गई।

sonbhadra

3:07 PM, May 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: स्मार्ट मीटर के विरोध में संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन.
logo

“जनता की जेब पर डाका” बताकर स्मार्ट मीटर हटाने की उठी मांग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जनपद में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्र ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “जनता की जेब पर सीधा डाका” करार दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट और प्रीपेड मीटर के कारण आम जनता को भारी बिजली बिल का सामना करना पड़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने मांग की कि इन मीटरों को तत्काल हटाया जाए। ज्ञापन में अन्य मांगों के तहत जनपद के श्रमिकों, रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों के लंबित मानदेय और मजदूरी का भुगतान शीघ्र कराने की बात कही गई है। इसके अलावा गेहूं खरीद केंद्रों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निरीक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। मोर्चा ने हर घर नल योजना को पूरी तरह विफल बताते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने और तब तक सभी गांवों में टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति गठित करने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त प्रचंड गर्मी को देखते हुए धधरौल की घाघर कैनाल और नगवां नहर को तत्काल खोलने तथा धधरौल डैम के ऊपर बंद किए गए रास्ते को आम जनता के लिए खोले जाने की मांग भी की गई। प्रदर्शन के दौरान विन्दू खरवार, मुखलाल चेरो, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, अमन पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.