मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sanitation workers took out tiranga yatra demanding restoration of old pension

Sonbhadra News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा.

सोनभद्र में पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। करीब 1400 सफाई कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। संघ जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था से कर्मचारियों में सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंता है।

sonbhadra

8:30 PM, Aug 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा.
logo

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पीएस तिरंगा यात्रा में शामिल कर्मचारी और मीडिया से बातचीत करते संघ पदाधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसके बाद प्रधानमंत्री भारत सरकार और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई। संघ के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 20 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालकर जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में सोनभद्र में भी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई। उन्होंने बताया कि करीब 1400 सफाई कर्मचारियों ने यात्रा में शामिल होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि वर्ष 2005 से उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद कर नई पेंशन योजना लागू की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि नई पेंशन व्यवस्था बाजार आधारित होने के कारण सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है। उनके अनुसार कई कर्मचारियों को अंतिम वेतन की तुलना में बेहद कम मासिक पेंशन मिलने की स्थिति सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ष 2027 से बड़ी संख्या में कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने की संभावना है। ऐसे में समय रहते पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो कर्मचारियों और उनके परिवारों को दवाइयों, इलाज, पारिवारिक जिम्मेदारियों और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में परेशानी हो सकती है। ज्ञापन में कहा गया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। संघ ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मांग की कि सफाई कर्मचारियों सहित पात्र सरकारी कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों और उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो सके। संघ ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग केवल सफाई कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों के भविष्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा विषय है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे कर्मचारी आचरण नियमावली का पालन करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.