ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sardar patel s 151st birth anniversary was celebrated at sonbhadra police office sp abhishek verma administered the oath of national unity

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस कार्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, एसपी अभिषेक वर्मा ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ.

सोनभद्र पुलिस कार्यालय चुर्क में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। एसपी अभिषेक वर्मा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। जनपद के सभी थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

sonbhadra

4:44 PM, Oct 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस कार्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, एसपी अभिषेक वर्मा ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ.
logo

सरदार पटेल जयंती पर पुलिस अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय चुर्क में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों, उनके दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए प्रयासों को याद किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थानों में भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। वहां भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.