Sonbhadra News: जनता शिक्षण संस्थान बभनी में धूमधाम से मनी सरदार पटेल की जयंती, विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रीय एकता का संदेश.
बभनी के जनता शिक्षण संस्थान में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को लौह पुरुष के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अमर देव पांडेय ने छात्र-छात्राओं से राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया।
sonbhadra
4:15 PM, Oct 31, 2026
Share:


सरदार पटेल जयंती पर विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया, शिक्षकों ने उनके आदर्शों से परिचित कराया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विकास खंड बभनी स्थित जनता शिक्षण संस्थान में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन चरित्र, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि सरदार पटेल को उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और नेतृत्व क्षमता के कारण लौह पुरुष कहा जाता है। स्वतंत्रता के बाद देश की सैकड़ों रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके अथक प्रयासों से देश की रियासतों का भारतीय संघ में विलय संभव हो सका। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर देव पांडेय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, संजीत, नरेश, सत्येंद्र पाठक, स्वजिता, मन्नूलाल, रामसागर, उमेश, मनोज, अंजली सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


