Sonbhadra News: जिले में बड़े पैमाने पर मनाई जाएगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, विपक्ष के राजनीतिक बयान पर रविंद्र जायसवाल ने किया पलटवार.
प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल (स्टांप एवं पंजीयन) ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच जिले भर में बड़े पैमाने पर मनाई जाएगी।
sonbhadra
7:29 PM, Oct 25, 2025
Share:


प्रेस वार्ता करते प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाईपटेल की 150वीं जयंती पर एक भारत, आत्मनिर्भर भारत अभियान के आयोजन विषयक पर प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रेस-वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका सरदार पटेल ने की थी। सरदार पटेल की चिरस्थायी विरासत का सम्मान करने और एकता, देशभक्ति और सेवा के आदर्शों को सुदृढ़ करने हेतु पूरे देश में सरदार जी की 150वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल (स्टांप एवं पंजीयन) ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह के संबंध में जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच जिले भर में बड़े पैमाने पर मनाई जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल ने राजनीतिक बयानों पर भी मीडिया से बात की। उन्होंने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि जेल से छूटे लोगों को स्टार प्रचारक बनाया गया है। यह बयान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बीते शुक्रवार को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने की बात कहे जाने के बाद आया है। मंत्री जायसवाल ने इसी संदर्भ में पलटवार करते हुए यह बात कही। प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने घोषणा की है कि जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक बड़े पैमाने पर मनाई जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जयंती समारोह की शुरुआत 31 अक्टूबर को 'रन फॉर यूनिटी' के साथ होगी, जिसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी हिस्सा लेंगे। सरदार पटेल की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई, सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, निबंध, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी ताकि युवा सरदार पटेल के जीवन और एकता के संदेश से प्रेरणा ले सकें। पत्रकारों द्वारा आवास योजना में बिना निर्माण के भुगतान किए जाने के सवाल पर प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि इसकी गहन जांच कराई जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे वर्तमान में कार्यरत हों या उनका स्थानांतरण हो चुका हो। दलितों पर अत्याचार के आरोपों पर प्रभारी मंत्री ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग बहन मायावती के साथ अत्याचार में शामिल रहे हैं, उन्हें इस विषय पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि दलितों की रक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) के इस बयान पर कि 'भाजपा जाएगी तब विकास होगा', प्रभारी मंत्री ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद विपक्षी नेता हताश हो जाते हैं और ऐसी बातें करते हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और राष्ट्र के विकास के लिए काम करती है, जबकि विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति और सत्ता हासिल करने पर केंद्रित है। मंत्री ने सवाल उठाया कि विपक्ष सरदार पटेल की जयंती क्यों नहीं मनाता और राष्ट्रवाद की भावना क्यों नहीं जगाता। बिहार में NDA से इतर महागठबंधन की सरकार बनने की विपक्ष के दावे पर जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा महागठबंधन के नेताओं ने जेल से छूटे हुए अपराधियों को अपना स्टार प्रचारक बनाया है और हम लोग हैं कि ऐसे नेताओं को जेल में डालने का काम करते हैं। महागठबंधन के लोगों का ना कोई सिद्धांत है वो कब इकट्ठा होंगे कब टूटेंगे इसकी गारंटी नहीं। जब हमारा देश गुलाम था तब मंगल पांडेय ने उनके खिलाफ बगावत किया, झांसी की रानी ने संघर्ष किया तब अंग्रेजों ने पहली बार जाति गणना कराया कि देश के लोग जातियों में बट जाए अब विपक्ष के लोग उन्ही के नक्से कदम पर चलते हुए विदेशी एजेंडा पर काम कर रहे हैं।



