Sonbhadra News: भाजपा जिलाध्यक्ष के समर्थन में सर्वसमाज की बैठक, आरोपों पर जताया आक्रोश.
रॉबर्ट्सगंज में भाजपा की सर्वसमाज बैठक आयोजित, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के समर्थन में जुटे लोग। बूथ अध्यक्ष पर मनगढ़ंत आरोप लगाने का आरोप, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध और चेतावनी। पार्टी एकता बनाए रखने की अपील।
sonbhadra
4:49 PM, Apr 16, 2026
Share:


आरोपों के खिलाफ सर्वसमाज का आक्रोश, विरोध की चेतावनी के साथ एकजुटता प्रदर्शन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
जनपद के रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले सर्वसमाज के लोगों द्वारा एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के समर्थन में एकजुटता दिखाई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की छवि एक स्वच्छ, ईमानदार और कर्मठ नेता की रही है। उन्होंने हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़े रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। ऐसे में एक कथित बूथ अध्यक्ष द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह मनगढ़ंत और साजिशपूर्ण बताया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर भाजपा जिलाध्यक्ष की छवि को धूमिल करने और पार्टी की साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और इस प्रकार के आरोप पार्टी की मर्यादा के खिलाफ हैं। बैठक में यह भी कहा गया कि इस तरह की हरकतों के पीछे विपक्षी ताकतों की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता। सर्वसमाज के लोगों ने एक स्वर में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में भी इस प्रकार के बेबुनियाद आरोप लगाए गए, तो वे इसका पुरजोर विरोध करेंगे। जरूरत पड़ने पर विरोध-प्रदर्शन भी किया जाएगा और ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाएगा जो पार्टी के भीतर रहकर साजिश रच रहे हैं। बैठक में यह भी मांग उठी कि पार्टी नेतृत्व ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि संगठन की एकता और मजबूती बनी रहे। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के महान नेताओं जैसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा गया कि पार्टी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बैठक में आलोक सिंह, रंजीत सिंह, राजेंद्र मौर्य, रामशरण गुप्ता, शशिभूषण पांडेय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
