मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news saurabh gupta honored on success in upsc wave of happiness in the area

Sonbhadra News: यूपीएससी में सफलता पर सौरभ गुप्ता का सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर.

एनटीपीसी परिसर स्थित ठेंगड़ी भवन में बुधवार को बीजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह व स्थानीय बुद्धिजीवियों ने यूपीएससी परीक्षा में सफल सौरभ गुप्ता का भव्य सम्मान किया। इस दौरान उन्हें व उनके पिता रामजी गुप्ता को पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सौरभ की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

sonbhadra

8:43 PM, Mar 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: यूपीएससी में सफलता पर सौरभ गुप्ता का सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर.
logo

लोगों ने सौरभ की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

एनटीपीसी परिसर स्थित ठेंगड़ी भवन में बीजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों द्वारा यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सौरभ गुप्ता का बुधवार को भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने सौरभ गुप्ता व उनके पिता रामजी गुप्ता का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने सौरभ की सफलता को ग्रामीण क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं बीएमएस अध्यक्ष राकेश कुमार राय सहित अन्य वक्ताओं ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। अंत में सौरभ गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहने की बात कही। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.