Sonbhadra News: देशभर में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' शुरू, कांग्रेस का आरोप, महत्वपूर्ण योजना मनरेगा को षड्यंत्रपूर्वक समाप्त करना चाहती है सरकार.
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर देशभर में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस का आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के गरीबों की सबसे महत्वपूर्ण योजना मनरेगा को षड्यंत्रपूर्वक समाप्त करना चाहती है।
sonbhadra
7:18 PM, Jan 11, 2026
Share:


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने जिला कार्यालय पर की प्रेस वार्ता।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर देशभर में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में सोनभद्र जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के गरीबों की सबसे महत्वपूर्ण योजना मनरेगा को षड्यंत्रपूर्वक समाप्त करना चाहती है। गोंड ने कहा कि सरकार ने पहले इस योजना का नाम बदला और अब इसे खत्म करने की पूरी योजना बना ली है।
मनरेगा बचाओ संघर्ष समिति के जिला कोऑर्डिनेटर बृजेश तिवारी ने भी केंद्र सरकार पर ग्रामीण भारत की संरचना को ध्वस्त करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने 100 दिन के रोजगार गारंटी कार्यक्रम को 125 दिन का करने को एक 'जुमला' बताया। तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार मनरेगा के तहत ग्रामीण विकास के लिए पहले 90%अंशदान देती थी, जबकि 10%राज्यों से आता था। अब इसमें बदलाव कर 60%केंद्र और 40%राज्य सरकार का अंशदान करने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी राज्यों की आर्थिक स्थिति खराब है और वे कर्ज में डूबे हुए हैं, ऐसे में यह कदम मनरेगा श्रमिकों की आय पर डाका डालने जैसा है। पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश देव पांडेय ने एक अन्य मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि सरकार ने सोनभद्र जनपद में लगभग 2 लाख मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया है और फर्जी मतदाताओं को जोड़ने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस मंसूबे को नाकाम करेगा और हर पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएगा। प्रेस वार्ता के बाद, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने गांधी प्रतिमा के पास बैठकर एक दिन का उपवास किया। उन्होंने मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया। पूर्व अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान परआज से मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत हो गई है।
जिस जिसकी शुरुआत ब्लॉक से लेकर नया न्याय पंचायत स्टार से होते हुए प्रत्येक ग्राम में मनरेगा में कार्य करने वाले लोगों से जुड़कर उनको जागरूक करने का कार्य अगले 28 फरवरी तक कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे उपवास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव चंदौली के कोऑर्डिनेटर इंजीनियर जितेंद्र पासवान ने कहा कि सरकार की मंशा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की बहुतायत संख्या में ग्रामीण रोजगार गारंटी में जुड़े हुए हैं उनका मुख्य धारा से हटाकर गरीबी की पराकाष्ठा में पहुंचाना चाहती है जिसको हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर होने नहीं देंगे। उपवास कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार चाहे वह प्रदेश की हो या केंद्र की गरीबों को सूचित करने पर उतारू है हम लोग राहुल गांधी जी के नेतृत्व में गरीबों के न्याय की लड़ाई पूरी तत्परता से लड़ते रहेंगे और न्याय दिलाएंगे, पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
उपवास कार्यक्रम में रामराज सिंह गोंड शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी जिला महासचिव बाबूलाल पनिका का कोषाध्यक्ष राजबली पांडे महासचिव इनामुलहक अंसारी पीसीसी सदस्य बेबी सिंह, इंजीनियर शिवप्रसाद यादव, प्रांजल श्रीवास्तव पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, सूरज वर्मा अनुपम द्विवेदी लल्लू राम पांडे शीतल पटेल आशीष शुक्ला, मंजू देवी, रिचर्ड डेविड, शंकर लाल भारती, आरटीआई के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, शीतल पटेल अजीत शुक्ला स्वतंत्र साहनी राधेश्याम पटेल शंकर लाल भारती चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा,अमरेश शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी के नंदकुमार शर्मा मोहम्मद कलीम कंट्रोल रूम प्रभारी आशीष सिंह परमानंद, इंजीनियर सुधाकर, निसार अहमद, नन्द किशोर, राहुल जैन, रामेश्वर यादव, लाल बहादुर वर्मा, दयाशंकर पांडे, अवनीश राजपूत, राहुल पटेल, सेराज हुसैन व अन्य लोग उपस्थित रहे।



