ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sba elections there will be competition for the four posts of president senior vice president general secretary and treasurer no candidate has withdrawn his nomination

Sonbhadra News: एसबीए चुनाव: चार पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद होगा मुकाबला, किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया पर्चा वापस.

बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2026-27 के लिए बुधवार को पर्चो की जांच हुई, जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए, किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने 18 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

sonbhadra

7:35 PM, Jan 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: एसबीए चुनाव: चार पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद होगा मुकाबला, किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया पर्चा वापस.
logo

18 अधिवक्ता सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त, सुरेश सिंह एडवोकेट मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2026-27 के लिए बुधवार को पर्चो की जांच हुई, जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए, किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने 18 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। सिर्फ चार पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला होगा। जिसके लिए 15 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसके लिए 13 जनवरी को मतदान होगा और 14 जनवरी को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 18 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसमें विजय प्रकाश पांडेय, रणाछोर प्रसाद पांडेय, कुशकान्त, रविंद्र नाथ पाठक, विनोद कुमार शुक्ला, विमल प्रकाश शुक्ला, अनिरुद्ध सोनी, आनंद ओझा, प्रदीप कुमार सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, आशीष कुमार पाठक, बृजकिशोर सिंह, अनूप कुमार पांडेय, अवधेश कुमार मिश्र, अंकित सिंह गौतम, अनिल कुमार पांडेय, संदीप कुमार पांडेय व संजय पांडेय एडवोकेट शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल 15 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन्हीं पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, उमेश कुमार मिश्रा, हेमनाथ द्विवेदी, रमेश प्रसाद चौबे, लालता प्रसाद पांडेय व शेषनारायण दीक्षित एडवोकेट शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अजय कुमार द्विवेदी व गोविंद प्रसाद मिश्र, महामंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल, प्रभात कुमार मिश्रा, योगेश कुमार द्विवेदी व सुरेश कुमार पाठक एडवोकेट व कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों प्रदीप कुमार सिंह पटेल, वंशीधर पांडेय व सुधी नारायण देव पांडेय एडवोकेट शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 13 जनवरी को मतदान कराया जाएगा, वहीं 14 जनवरी को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.