मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sc stchopan will be buzzing with 10 over knockout matches under the aegis of railway union preparations almost complete

Sonbhadra News: एस.सी./एस.टी. रेलवे यूनियन के तत्वावधान में 10 ओवर के नॉकआउट मैचों से गूंजेगा चोपन, तैयारी लगभग पुरी.

एस.सी./एस.टी. रेलवे यूनियन के तत्वावधान में जल्द ही भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। लगभग दो महीने से चल रही तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 10 ओवर के नॉकआउट फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट में ऑफिसर टीम, आरपीएफ, पत्रकार टीम, थाना टीम, व्यापार मंडल सहित कई प्रतिष्ठित टीमें हिस्सा लेंगी। रेलवे रामलीला मैदान में होने वाले मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों, मेंउत्स।

sonbhadra

11:54 AM, May 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: एस.सी./एस.टी. रेलवे यूनियन के तत्वावधान में 10 ओवर के नॉकआउट मैचों से गूंजेगा चोपन, तैयारी लगभग पुरी.
logo

रेलवे रामलीला मैदान में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, कई बड़ी टीमें लेंगी हिस्सा, भव्य उद्घाटन की तैयारी में जुटी कमेटी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन में जल्द ही एक ऐतिहासिक भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। एस.सी./एस.टी. रेलवे यूनियन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां पिछले लगभग दो महीनों से लगातार चल रही हैं और आयोजन समिति के अनुसार करीब 90 प्रतिशत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, टीम कप्तानों और स्थानीय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। आयोजकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट फोर बाउंड्री प्रारूप में खेला जाएगा और सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर होंगे। प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा, जिससे दर्शकों को रोमांचक और तेज क्रिकेट देखने को मिलेगा।

Img

बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति ने समयबद्ध तरीके से प्रतियोगिता कराने की योजना बनाई है। समिति के सदस्यों ने पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ आयोजन कराने की बात कही है। सहमति के आधार पर यह भी तय किया गया है कि टीमों की टाई सीट के अनुसार एस.सी./एस.टी. टीम चौथा सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी, ताकि टूर्नामेंट लंबा न खिंचे और सभी मुकाबले सुचारु रूप से सम्पन्न हो सकें। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि चोपन में इस तरह का आयोजन युवाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा। स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

Img

लोगों का मानना है कि लंबे समय बाद इस स्तर का नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है, जिससे युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और बढ़ेगा। आयोजन समिति ने सभी टीम कप्तानों से प्लेयर लिस्ट प्राप्त कर ली है, जिससे मैचों की रूपरेखा और फिक्सचर तैयार करने में आसानी होगी। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन, भाईचारा और आपसी प्रेम को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता को जीत-हार के बजाय खेल भावना के साथ खेलने की अपील की गई है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजकों में सचिव मनीष कुमार, अध्यक्ष एस. के. भारती और टूर्नामेंट मीडिया प्रभारी शाकिब खान ने बताया कि उद्घाटन मैच भव्य तरीके से कराया जाएगा, जिसमें ऑफिसर टीम मैदान में उतर सकती है।

Img

इस खबर के बाद क्रिकेट प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर और अधिक उत्साह बढ़ गया है। रेलवे रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मैदान मुख्य बाजार मार्ग से सटा हुआ है और आसपास सब्जी बाजार लगने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में आयोजकों को उम्मीद है कि मैचों के दौरान भारी भीड़ जुटेगी और रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों पर दर्शकों द्वारा इनामों की भी बारिश हो सकती है। टूर्नामेंट में ऑफिसर टीम, आर.पी.एफ. टीम, सोनांचल बार एसोसिएशन ओबरा, गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज टीचर टीम, चोपन पत्रकार टीम, रेलवे सुपरवाइजर टीम, नगर पंचायत टीम, उद्योग व्यापार मंडल टीम, चोपन थाना टीम, ट्रांसपोर्टर टीम, एसबीआई बैंक टीम तथा एस.सी./एस.टी. टीम हिस्सा लेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.