Sonbhadra News: स्कूल बस दीवार से टकराई, 10 बच्चे और अध्यापक घायल, संत कीनाराम पब्लिक स्कूल की बस का ब्रेक फेल होने से हादसा.
Sonbhadra News: स्कूल बस दीवार से टकराई, 10 बच्चे और अध्यापक घायल, संत कीनाराम पब्लिक स्कूल की बस का ब्रेक फेल होने से हादसा.
sonbhadra
8:14 PM, Dec 8, 2025
Share:


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के संतकीनाराम पब्लिक स्कूल की घटना।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
रॉबर्ट्सगंज लोढी स्थित संत कीनाराम पब्लिक स्कूल की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस का ब्रेक फेल होने के बाद वह कॉलेज परिसर की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में एक अध्यापक सहित 10 बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस स्कूल के गेट पर पहुंची थी तभी उसका ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर बस सीधे दीवार से टकरा गई। बस में कुल 15 बच्चे और एक अध्यापक सवार थे।
घायल हुए सभी 10 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि, अध्यापक संतोष गुप्ता को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल अध्यापक संतोष गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना अचानक हुई और वह मौके पर ही बेहोश हो गए थे। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के बाद उन्हें होश आया। उनके सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद क्षेत्र में स्कूल बसों के फिटनेस मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, जब इस संबंध में संत कीनाराम कॉलेज प्रबंधन गोपाल सिंह से बात करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन नहीं लगने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी माधव सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। तहरीर के अनुसार, संत कीनाराम स्कूल उरमौरा की बस नंबर 14 घोरावल की तरफ से बच्चों को लेकर विद्यालय में प्रवेश करते समय अनियंत्रित होकर बाउंड्री से टकरा गई। इस दुर्घटना में अध्यापक संतोष कुमार गुप्ता घायल हो गए, जबकि लगभग 15 बच्चों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अध्यापक संतोष कुमार गुप्ता का इलाज अभी जिला अस्पताल लोढ़ी में चल रहा है। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।



