ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news school bus narrowly escapes collision between two trailers

Sonbhadra News: दो ट्रेलरों की आपसी टक्कर में बाल-बाल बची स्कूली बस.

चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के हाईवे मार्ग स्थित डाला चढ़ाई पर उस समय लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया, जब रेणुकूट की तरफ से आ रही एक ट्रेलर हाईवा वाहन आगे जा रही एक ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं पास में हाईवे किनारे खड़ी स्कूली बच्चों से भरी एक बस में टक्कर होने से बाल-बाल बच गया।

sonbhadra

1:20 PM, Nov 26, 2025

Share:

Sonbhadra News: दो ट्रेलरों की आपसी टक्कर में बाल-बाल बची स्कूली बस.
logo

घटना के बाद कुछ देर तक स्टेट हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के हाईवे मार्ग स्थित डाला चढ़ाई पर उस समय लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया, जब रेणुकूट की तरफ से आ रही एक ट्रेलर हाईवा वाहन आगे जा रही एक ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं पास में हाईवे किनारे खड़ी स्कूली बच्चों से भरी एक बस में टक्कर होने से बाल-बाल बच गया,

Img

गनीमत रही की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। हादसे के बाद एक ट्रेलर वाहन हाईवे मार्ग पर पलट गईं। जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, हालांकि देर से पहुंची डाला पुलिस ने यातायात को बहाल कराया। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वाराणसी- शक्तिनगर स्टेट हाईवे स्थित डाला चढ़ाई के पास डिवाइडर कटींग पर एक ट्रेलर वाहन जा रहा था तभी दूसरी ट्रेलर वाहन पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

Img

दोनों ट्रेलर की भिड़ंत में एक ट्रेलर डिवाइडर पार कर दूसरे लेन पर पलट गई और वही दूसरी ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में वाराणसी- शक्तिनगर राज्य मार्ग करीब आधे घंटे के लिए जाम हो गया। करीब आधे घंटे से हाईवे मार्ग पर जाम लगा रहा। जिसे देख मौके पर पहुंचे स्थानीय युवाओं ने मार्ग को डायवर्सन कर जाम में फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया।

Img

वहीं देर से पहुंची डाला पुलिस भी जाम को बहाल करने में जुटी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डाला चढ़ाई स्थित हाईवे कटिंग के पास सड़क किनारे स्कूली बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए खड़ी बस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रेलर वाहन आगे जा रहे ट्रेलर वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जो हादसे का कारण बनी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.