मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news school timings changed due to heat wave now classes will be held from 7 30 am to 12 noon

Sonbhadra News: लू के कहर से बदला स्कूल टाइम, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं.

सोनभद्र में तेज धूप और लू के प्रकोप को देखते हुए विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के निर्देश पर यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है। अब कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। इस आदेश में CBSE और ICSE बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी शामिल हैं। प्रशासन का उद्देश्य बच्चों को

sonbhadra

12:22 PM, Apr 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: लू के कहर से बदला स्कूल टाइम, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं.
logo

CBSE और ICSE बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी निर्देश में शामिल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, रॉबर्ट्सगंज।

भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार, जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का संचालन अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। तेज धूप और लू का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। सुबह के समय तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है, जिससे बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी और वे सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर सकेंगे। दोपहर की बढ़ती गर्मी और लू से बचाव के लिए स्कूलों का समय कम किया गया है, ताकि बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े।जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बता दे कि बच्चों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और आवश्यक सावधानियां बरतने की ज़रूरत है। अभिभावकों को भी अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने के लिए एहतिहात बरतनी चाहिए। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ सोनभद्र जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग द्वारा लू चलने की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन का यह कदम बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.